Date: 16/02/2026 Monday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

राहुल गांधी पर जीतन राम मांझी का पलटवार , बिल को बताया किसानो के हित में

2/15/2026 1:03:28 PM IST

24
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Gaya :  गया शहर स्थित एसएसपी कोठी के पास एक निजी अस्पताल  उद्घाटन के अवसर पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी पहुंचे। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते होए उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी।केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि राहुल गांधी जिस बिल को किसानों के लिए नुकशानदायक  बता रहे हैं, वह पूरी तरह गलत है। उन्होंने कहा, की लोग अब इस बिला की सच्चाई समझ रहे है और राहुल गांधी की बयानबाजी  उलटी पड़ रही  है।
मांझी ने  कहा कि इस बिल से 95 प्रतिशत लोगो को लाभ होगा ,जबकि केवल 5 प्रतिशत मामलों में लेन-देन से जुड़ी कुछ समस्याएं  सामने आती है।उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा,“अगर 95 प्रतिशत लोग फायदा में हैं और केवल  5 प्रतिशत को मामूली  नुकसान है, तो इसमें कौन-सी बड़ी बात है? लेकिन राहुल गांधी  5 प्रतिशत को दिखाकर 95 प्रतिशत को नजरअंदाज कर रहे हैं।”
केंद्रीय मंत्री ने स्पष्ट किया कि यह बिल किसानों और आम लोगों के हित में है और वही  विपक्ष बिना तथ्यो के जाने बैगर  जनता को भ्रमित करने की कोशिश  कर रही  है।
 
गया  से कोयलांचल लाइव के लिए रिपोर्ट मनोज कुमार