Date: 17/04/2026 Friday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
पत्नी की वेबफाई से तंग आकर पति ने की आत्मदाह, जाँच में जुटी पुलिस
2/16/2026 6:08:07 PM IST
137
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Gaya
:पत्नी की बेवफाई से तंग पति ने पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह करते हुए अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया। मामला शेरघाटी थाना क्षेत्र के शास्त्री मोहल्ला शेखपुरा की है। एक ओर जहां पत्नी अपने सुहाग के लिए महाशिवरात्रि के मौके पर मंदिरों में पूजन अर्चन कर रही थी। बाबा भोले से अपने सुहाग की कामना कर रही थी। वहीं दूसरी ओर एक पति ने पत्नी के प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या कर लिया। युवक के मौत के उपरांत रोते बिलखते स्वजन ने बताया कि युवक का पत्नी और सास से विगत कुछ दिनों से विवाद चल रहा था। मृतक की बहन जूली कुमारी ने बताया कि पारिवारिक कलह से परेशान होकर भाई ने कथित रूप से पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह कर लिया। इधर घटना से पूरे मोहल्ले में मातम पसर गया। महाशिवरात्रि का पर्व पूरी तरह ग़म में बदल गया। मृतक की पहचान प्रभु महतो के पुत्र सतेंद्र कुमार महतो उम्र लगभग 30 वर्ष के रूप में की गई है। मृतक की बहन जूली के अनुसार सतेंद्र का अपनी पत्नी स्वीटी देवी से लंबे समय से विवाद चल रहा था। स्वजन का आरोप है कि पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था। दोनों के बीच आपसी अविश्वास को लेकर तनाव बना रहता था। उनका कहना है कि विवाद इतना बढ़ गया था कि मामला थाने तक पहुंच चुका था । एक बार आवेदन के आधार पर सतेंद्र को थाने में भी रखा गया था।
परिजनों का आरोप है कि सतेंद्र की सास भी उसे लगातार धमकी देती थी। आठ वर्ष पूर्व सतेंद्र की शादी हुई थी। दो नाबालिग बेटियां हैं। पारिवारिक विवाद के कारण उसकी पत्नी कुछ दिन पहले बच्चों के साथ मायके चली गई है। जिसके बाद से वह मानसिक रूप से काफी परेशान रह रहा था। बताया जाता है कि दोनों कुछ समय हैदराबाद में भी रह रहे थे। स्थानीय लोगों के बताया कि सतेंद्र ने हाल ही में मुहल्ले में जमीन खरीदी थी। पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने के बाद वह गंभीर रूप से झुलस गया । युवक को बचाने का प्रयास किया गया। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलते ही शेरघाटी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। सहायक अवर निरीक्षक राजकिशोर सिंह, अवर निरीक्षक रूपा कुमारी, मोहम्मद इम्तियाज एवं रविराज ने संयुक्त रूप से घटनास्थल का निरीक्षण किया। थानाध्यक्ष मोहन कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल अस्पताल गया भेज दिया गया है। मामले की सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। आवेदन और स्वजनों के बयान के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद से मुहल्ले में शोक का माहौल है।
गया से कोयलांचल लाइव के लिए मनोज कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
रजमल डीह पुल के पास हुआ सड़क हादसा, 65 वर्षीय किसान की मौत
#
पुलिस ने यात्रियों का सामान चोरी करने वाले गिरोह का किया उद्वेदन, दो महिला समेत तीन गिरफ्तार
#
रेलवे ट्रक पर युवती ने दी जान, मचा हड़कंप
#
जमशेदपुर के पास रेलवे ट्रेक से मिला शव
#
बंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध की हुई दर्दनाक मौत, शव का नही हुई पहचान
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
यूपी पुलिस की गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई ,चार पुलिस कर्मी घायल , दो की स्थिति गंभीर
#
शादी समारोह में जयमाल के दौरान छत गिरा,दो की दर्दनाक मौत,30 घायल,10 हालत गंभीर
#
बम को डिफ्यूज करने के लिए सेना के जवान पहुँचे,जिंदा बम के चारों ओर घेराबंदी कर अधिकारियो ने ...
#
गैंगस्टर प्रिंस खान और सांसद ढुल्लू महतो के बीच संबंधों का हो उच्चस्तरीय जांच- जयराम महतो
#
रामनवमी पर बरमसिया के शंकर दल अखाड़े में शामिल हुई झरिया विधायक रागिनी सिंह ,विधायक ने श्रद्धालुओं के साथ प्रभु श्रीराम के लगाई जयकारा