Date: 17/04/2026 Friday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
पुलिस ने वासेपुर में की बड़ी करवाई,अपराधी प्रिंस खान के घर की कुर्की-जब्ती
2/17/2026 5:51:25 PM IST
92
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad: धनबाद के वासेपुर इलाके में मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम कुख्यात अपराधी प्रिंस खान के घर पहुंची। कोर्ट के आदेश पर कुर्की-जब्ती की प्रक्रिया को पूरा करने के लिए यह कार्रवाई की गई। धनबाद के वासेपुर स्थित कमर मखदूमी रोड पर सुबह से ही हलचल तेज हो गई थी। पुलिस वाहनों के पहुंचते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुटने लगी। प्रशासन की टीम ने पूरे इलाके को घेर लिया और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। विधि-व्यवस्था प्रभारी नौशाद आलम, बैंक मोड़ थाना प्रभारी प्रवीण कुमार और भूली ओपी प्रभारी अभिनव कुमार अपने-अपने दलबल के साथ मौके पर मौजूद रहे। कोर्ट से जारी कुर्की-जब्ती के आदेश के तहत पहले की गई कार्रवाई में कुछ हिस्से अधूरे रह गए थे। उसी प्रक्रिया को पूरा करने के लिए मंगलवार को दोबारा टीम पहुंची। इस दौरान घर की छत पर लगा शेड उखाड़कर जब्त कर लिया गया। पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी भी कराई गई, ताकि कानूनी प्रक्रिया में किसी तरह की कमी न रहे। कार्रवाई के दौरान इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई थी, जिससे किसी तरह की अप्रिय घटना न हो। वहीं विधि व्यवस्था डीएसपी नौशाद आलम ने कहा कि कोर्ट के आदेश पर कुख्यात अपराधी प्रिंस खान के आवास पर छापेमारी की कार्रवाई की गई है। स्थानीय लोगों के बीच इस कार्रवाई को लेकर चर्चा का माहौल बना रहा। वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कोर्ट के निर्देशों का पालन करना उनकी प्राथमिकता है और उसी के तहत यह कदम उठाया गया है। फिलहाल वासेपुर क्षेत्र में स्थिति पूरी तरह सामान्य बताई जा रही है और प्रशासन आगे भी कानून के तहत कार्रवाई जारी रखने की बात कह रहा है।
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
रजमल डीह पुल के पास हुआ सड़क हादसा, 65 वर्षीय किसान की मौत
#
पुलिस ने यात्रियों का सामान चोरी करने वाले गिरोह का किया उद्वेदन, दो महिला समेत तीन गिरफ्तार
#
रेलवे ट्रक पर युवती ने दी जान, मचा हड़कंप
#
जमशेदपुर के पास रेलवे ट्रेक से मिला शव
#
बंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध की हुई दर्दनाक मौत, शव का नही हुई पहचान
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
यूपी पुलिस की गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई ,चार पुलिस कर्मी घायल , दो की स्थिति गंभीर
#
शादी समारोह में जयमाल के दौरान छत गिरा,दो की दर्दनाक मौत,30 घायल,10 हालत गंभीर
#
बम को डिफ्यूज करने के लिए सेना के जवान पहुँचे,जिंदा बम के चारों ओर घेराबंदी कर अधिकारियो ने ...
#
गैंगस्टर प्रिंस खान और सांसद ढुल्लू महतो के बीच संबंधों का हो उच्चस्तरीय जांच- जयराम महतो
#
रामनवमी पर बरमसिया के शंकर दल अखाड़े में शामिल हुई झरिया विधायक रागिनी सिंह ,विधायक ने श्रद्धालुओं के साथ प्रभु श्रीराम के लगाई जयकारा