Date: 17/04/2026 Friday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
असफीं कैंसर अस्पताल के पास पथराव, कई घायल, क्षेत्र पुलिस छावनी में हुई तब्दील
2/18/2026 1:21:27 PM IST
163
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad
:- मंगलवार की देर शाम पार्सल गिरने के बाद हुए विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। इसके बाद दोनों ओर से जमकर ईंट-पत्थर चले। इसमें एक पक्ष के कई लोगों के चोटिल होने की सूचना है। आक्रोशित लोगों ने मौके पर पहुंचकर ईस्ट बसुरिया ओपी की पेट्रोलिंग गाड़ी पर भी पथराव कर उसका शीशा क्षतिग्रस्त कर दिया। जानकारी के अनुसार रेंगुनी निवासी एक युवक पार्सल डिलीवरी का काम करता है।
मंगलवार की देर शाम शाम असर्फी कैंसर अस्पताल के पास रास्ते में उसका एक पार्सल गिर गया था, जिसे पास के ही एक मकान में रहने वाले लोगों ने उठा लिया। जब डिलीवरी ब्वाय अपने तीन-चार साथियों के साथ सामान ढूंढने वहां पहुंचा, तो मकान में रहने वाले लोगों के साथ उसकी बकझक हो गई। मारपीट के बाद युवक ने रेंगुनी आकर घटना की जानकारी दी। इसके बाद दर्जनों लोग वहां पहुंचे और पत्थरबाजी शुरू हो गई। घटना की सूचना मिलते ही ईस्ट बसुरिया ओपी और तेतुलमारी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। बाद में भूली ओपी की पुलिस भी बुलाई गई। रेंगुनी दलित टोला के पास खड़ी पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी पर भी कुछ लोगों ने जमकर पथराव कर दिया। घटना की गंभीरता को देखते हुए कतरास अंचल के इंस्पेक्टर मुकेश चौधरी मौके पर पहुंचे और मोर्चा संभाला। वर्तमान में वहां स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस के अनुसार शांति बनाए रखने के लिए इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है।
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
रजमल डीह पुल के पास हुआ सड़क हादसा, 65 वर्षीय किसान की मौत
#
पुलिस ने यात्रियों का सामान चोरी करने वाले गिरोह का किया उद्वेदन, दो महिला समेत तीन गिरफ्तार
#
रेलवे ट्रक पर युवती ने दी जान, मचा हड़कंप
#
जमशेदपुर के पास रेलवे ट्रेक से मिला शव
#
बंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध की हुई दर्दनाक मौत, शव का नही हुई पहचान
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
यूपी पुलिस की गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई ,चार पुलिस कर्मी घायल , दो की स्थिति गंभीर
#
शादी समारोह में जयमाल के दौरान छत गिरा,दो की दर्दनाक मौत,30 घायल,10 हालत गंभीर
#
बम को डिफ्यूज करने के लिए सेना के जवान पहुँचे,जिंदा बम के चारों ओर घेराबंदी कर अधिकारियो ने ...
#
गैंगस्टर प्रिंस खान और सांसद ढुल्लू महतो के बीच संबंधों का हो उच्चस्तरीय जांच- जयराम महतो
#
रामनवमी पर बरमसिया के शंकर दल अखाड़े में शामिल हुई झरिया विधायक रागिनी सिंह ,विधायक ने श्रद्धालुओं के साथ प्रभु श्रीराम के लगाई जयकारा