Date: 17/04/2026 Friday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
वोटिंग से पहले गोलियां की तड़तड़ाहट से दहला मिहिजाम, अपराधियों ने फुरकान अंसारी को गोली मार कर की हत्या,प्रशासन की उडी नींद !
2/22/2026 11:34:09 AM IST
238
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamtada
: जामताड़ा नगर पंचायत और मिहिजाम नगर परिषद में निकाय की चुनाव को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह से सतर्क है की किसी भी प्रकार की अनहोनी न हो सके, इसके वावजूद नारायणपुर थाना क्षेत्र के धर्मपुर मोड़ के पास अज्ञात अपराधियों ने 40 वर्षीय फुरकान अंसारी की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना उस समय हुई जब फुरकान अंसारी नाश्ता करने के लिए धर्मपुर मोड़ स्थित एक दुकान पर गया हुआ था। बताया जा रहा है कि दो अपाचे बाइक पर सवार तीन अपराधी अचानक मौके पर पहुंचे और फुरकान अंसारी के मुंह में गोली मार दी। इसके बाद अपराधियों ने दहशत फैलाने के उद्देश्य से हवा में चार बार फायरिंग की और वहां से फरार हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों और परिजनों की मदद से गंभीर रूप से घायल फुरकान को जामताड़ा सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। आसपास के इलाकों में जांच अभियान चलाया जा रहा है। इधर, घटना के बाद परिजनों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है और इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है।इधर घटना को लेकर जिला प्रशासन की नींद उड़ गई है।
जामताड़ा से कोयलांचल लाइव के लिए निशिकांत मिस्त्री की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
रजमल डीह पुल के पास हुआ सड़क हादसा, 65 वर्षीय किसान की मौत
#
पुलिस ने यात्रियों का सामान चोरी करने वाले गिरोह का किया उद्वेदन, दो महिला समेत तीन गिरफ्तार
#
रेलवे ट्रक पर युवती ने दी जान, मचा हड़कंप
#
जमशेदपुर के पास रेलवे ट्रेक से मिला शव
#
बंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध की हुई दर्दनाक मौत, शव का नही हुई पहचान
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
यूपी पुलिस की गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई ,चार पुलिस कर्मी घायल , दो की स्थिति गंभीर
#
शादी समारोह में जयमाल के दौरान छत गिरा,दो की दर्दनाक मौत,30 घायल,10 हालत गंभीर
#
बम को डिफ्यूज करने के लिए सेना के जवान पहुँचे,जिंदा बम के चारों ओर घेराबंदी कर अधिकारियो ने ...
#
गैंगस्टर प्रिंस खान और सांसद ढुल्लू महतो के बीच संबंधों का हो उच्चस्तरीय जांच- जयराम महतो
#
रामनवमी पर बरमसिया के शंकर दल अखाड़े में शामिल हुई झरिया विधायक रागिनी सिंह ,विधायक ने श्रद्धालुओं के साथ प्रभु श्रीराम के लगाई जयकारा