Date: 02/03/2026 Monday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

सिगरेट और गांजा धुआं राहगीरों पर फेकना लिया हिंसक रूप ,चली पथर ,कई लोग घायल 
 

2/28/2026 12:03:25 PM IST

47
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Munger : मुंगेर के हवेली खड़गपुर नगर क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम दो मोहल्लों के युवाओं के बीच मामूली विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। सिगरेट का धुआं फेंकने को लेकर शुरू के हुआ विवाद देखते-देखते पथराव में बदल गया, जिसमें कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात को नियंत्रित किया और कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। खड़गपुर नगर क्षेत्र के शिमपुर और शेख टोला के युवाओं के बीच उस समय तनाव फैल गया, जब बाजार से लौट रहे युवकों और पुल के पास खड़े कुछ युवाओं के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि सिगरेट और गांजा पी रहे युवकों ने गुजर रहे लोगों पर धुआं फेंक दिया। विरोध करने पर दोनों पक्षों में बहस शुरू हुई, जो जल्द ही मारपीट और पथराव में बदल गई। दोनों ओर से जमकर ईंट-पत्थर चले, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना में घायल लोगों को तुरंत अनुमंडलीय अस्पताल हवेली खड़गपुर में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज किया गया। घटना की सूचना मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनिल कुमार के नेतृत्व में कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में लिया और इलाके में शांति बहाल कराई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन के आलाधिकारी डीएम और एसपी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने एहतियातन चार से पांच लोगों को हिरासत में लिया है और इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तथा क्यूआरटी टीम की तैनाती कर दी गई है।मुंगेर एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि दोनों मोहल्लों के कुछ युवाओं के बीच विवाद शुरू हुआ था, जो पथराव में बदल गया। पुलिस ने तुरंत प्रिवेंटिव एक्शन लेते हुए हालात को काबू में कर लिया है। फिलहाल स्थिति सामान्य है।पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और शांति बनाए रखने की अपील की है। पूरे इलाके में फिलहाल पुलिस की निगरानी जारी है।
 
मुंगेर से कोयलांचल लाइव के लिए इम्तिहाज की रिपोर्ट