Date: 17/04/2026 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

जमीन विवाद में पीट गए  भाकपा नेता ,रिश्तेदारों ने कर दी जमकर धुनाई ,पिटाई का  चर्चा जोरो पर ...

3/1/2026 1:36:08 PM IST

120
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Aara : जमीन विवाद में माले नेता कयामुद्दीन अंसारी के उनके ही रिश्तेदारों जमकर धुनाई कर दी। कयामुद्दीन अंसारी 194 विधानसभा से दो बार महागठबंधन के माले प्रत्याशी भी रहे। सूत्रों के अनुसार, जमीन अतिक्रमण को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि माहौल तनावपूर्ण हो गया। आरोप है कि माले नेता कयामुद्दीन अंसारी अपने भाई और समर्थकों के साथ जमीन कब्ज़ा करने पहुंचे थे। मौके पर पहुंचते ही उन्होंने कथित तौर पर बांस-बल्ला फेंकना शुरू कर दिया, जिसके बाद स्थिति हाथापाई से शुरू हुई और मारपीट में बदल गई। स्थानीय लोगों ने माले नेता कयामुद्दीन अंसारी को थप्पड़ जड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों में माले नेता की पिटाई का अब क्षेत्र में चर्चा  का विषय बन गया है। घटना  मौलाबाग मोहल्ले का बताया जा रहा है। 
 
आरा से कोयलांचल लाइव के लिए आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट