Date: 17/04/2026 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

 इंस्टाग्राम विवाद में चली गोली, एक युवक हुआ घायल, जाँच में जुटी पुलिस 

3/1/2026 1:36:08 PM IST

113
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Aara :आरा मुख्यालय के मौलाबाग मोहल्ले में इंस्टाग्राम पर शुरू हुआ एक विवाद ने  देर रात गंभीर रूप ले लिया। विवाद के बढ़ने के बाद नामजद आरोपियों ने एक युवक पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से 18 वर्षीय अभय उर्फ आदर्श कुमार, गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायल युवक को तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही नवादा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, गोली चलाने वाला आरोपी हाल ही में जेल से छूटकर आया था। वारदात को अंजाम देने के बाद वह फरार हो गया। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है और पूरे मामले की जांच तेज कर दी गई है।
 
 
आरा से कोयलांचल लाइव के लिए आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट