Date: 03/03/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

हंगामे की बीच स्थगित हुई जिला परिषद बोर्ड बैठक, पेयजल का मुद्दा छाये रहा 
 

3/2/2026 1:43:50 PM IST

38
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad : जिला परिषद बोर्ड की बैठक सोमवार सुबह 10 बजे शुरू होकर दोपहर 1 बजे समाप्त हुई। बोर्ड की पिछली बैठक सितंबर माह में आयोजित की गई थी, जिसके बाद यह पहली बैठक थी। बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों को एजेंडा में शामिल किया गया था, लेकिन सभी विषयों पर विस्तार से चर्चा नहीं हो सकी, जिससे कई जिला परिषद सदस्यों में नाराजगी देखी गई। बैठक के दौरान गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए पेयजल व्यवस्था को लेकर विशेष चर्चा की गई। सदस्यों ने ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की समस्या, खराब चापाकलों और जलापूर्ति योजनाओं की स्थिति पर सवाल उठाए। संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।हंगामे के बाद बैठक में यह निर्णय लिया गया कि अगली बोर्ड बैठक होली के बाद आयोजित की जाएगी, जिसमें लंबित विषयों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।इस बार की बैठक की एक खास बात यह रही कि पहली बार मीडिया को बैठक से दूर रखा गया। इसे लेकर भी हल्की चर्चा रही। हालांकि प्रशासन की ओर से बैठक को सुव्यवस्थित और औपचारिक बताया गया। वही जिला परिषद के कई सदस्य ने भ्रष्टाचार का भी आरोप लगाया है। सांसद प्रतिनिधि ने भ्रष्टाचार के खिलाफ पत्राचार भी किया है।
 
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क