Date: 07/03/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
होली खेलने प्रेमिका के घर पहुंचा प्रेमी को ग्रामीणों ने करवा दी शादी,और प्रेम कहानी का हो गया सुखद अंत
3/6/2026 4:08:22 PM IST
53
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Gaya :
गया के इमामगंज प्रखंड अंतर्गत केंदुआ गांव में होली के दिन प्रेमिका से होली खेलने उसके घर पहुंचे प्रेमी युवक को ग्रामीणों और परिजनों ने पकड़कर गांव के मंदिर में शादी करवा दी। जानकारी के अनुसार युवक सतीश पासवान, पिता स्वर्गीय शंकर पासवान, इमामगंज प्रखंड के पथरा गांव का निवासी है। वहीं युवती हेमंती कुमारी, पिता वली पासवान, इमामगंज प्रखंड के केंदुआ गांव की रहने वाली है। बताया जाता है कि दोनों के बीच पिछले करीब दो वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था और दोनों एक-दूसरे से शादी करना चाहते थे। ग्रामीणों के अनुसार होली के अवसर पर सतीश पासवान अपनी प्रेमिका हेमंती कुमारी से मिलने और उसके साथ होली खेलने के लिए चुपके से उसके घर पहुंच गया। इसी दौरान लड़की के परिजनों को इसकी भनक लग गई और उन्होंने दोनों को एक साथ पकड़ लिया। इसके बाद परिजनों ने गांव के लोगों को बुलाया और पूरे मामले की जानकारी दी। मामला सामने आने के बाद गांव में काफी देर तक चर्चा होती रही। ग्रामीणों और परिजनों ने आपसी सहमति से दोनों की शादी कराने का फैसला लिया। इसके बाद गांव के ही मंदिर में स्थानीय लोगों की मौजूदगी में दोनों की विधि-विधान के साथ शादी करा दी गई। शादी के बाद लड़की के परिवार वालों ने लड़के के परिजनों को इस घटना की सूचना दे दी है। हालांकि खबर लिखे जाने तक लड़के के परिवार वाले गांव नहीं पहुंचे थे। गांव के लोगों का कहना है कि दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध था, इसलिए सामाजिक सहमति से उनकी शादी करा दी गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में यह शादी चर्चा का विषय बनी हुई है। होली के दिन हुई इस अनोखी शादी को लेकर ग्रामीणों के बीच तरह-तरह की बातें हो रही हैं। वहीं कई लोग इसे प्रेम कहानी का सुखद अंत भी बता रहे हैं।
गया से कोयलांचल लाइव के लिए मनोज को मर की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
महिला से छेड़खानी और पिटाई का गवाह बना तीसरी आंख ,पुलिस आई हरकत में ,फिर ....
#
चोरो नेभगवन को भी नहीं छोड़ा ,मंदिर से उड़ाए लाखो के गहने ,पुलिस खंगाल रही है सीसीटीवी
#
बरमसिया फायरिंग मामले में पुलिस ने चार को दबोचा,सिटी एसपी ने घटना को लेकर कहा ...
#
होली के दिन पति ने की ऑटो चलाने की जिद,कुएं में कूदी पत्नी, बचाने के प्रयास में बेटी की गई जान
#
पुराने विवाद में हुई बमबाजी, बाल बाल बचे कई लोग,दहशत में ग्रामीण, पुलिस ने मौके से पकड़ा ...
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
UGC की हालिया अधिसूचना को लेकर सवर्ण महासंघ फाउंडेशन हुआ सक्रीय ,केंद्र सरकार से की पुनर्विचार की मांग
#
अर्धजले महिला की शव मामले में पुलिस ने किया उद्वभेदन,मृतिका के सास और पति समेत तीन गिरफ्तार
#
सर्किट हॉउस एरिया में आईटी की दबिश, रांची से लेकर बिहार के कई ठिकानों पर छापेमारी
#
जेल में बंद बसंती के जीवन में आई एक नन्ही परी ,बसंती के चेहरे पर दिखी खुशी की झलक
#
पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल ने मेयर पद पर ठोका दावा,कहा अपने कार्यकाल में हर घर जल–नल योजना को धरातल पर उतारना