Date: 07/03/2026 Saturday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

 चोरो नेभगवन को भी नहीं छोड़ा ,मंदिर से उड़ाए लाखो के गहने ,पुलिस खंगाल रही है सीसीटीवी 

3/6/2026 4:08:22 PM IST

32
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Munger :  मुंगेर के हवेली खड़गपुर में चोरों के निशाने पर पर इन दिनों क्षेत्र के मंदिर है।जहा चोरो ने रानी सती मंदिर परिसर में घुस मंदिर से   भगवान की प्रतिमाओं पर लगे चांदी के मुकुट, तीर-धनुष और छत्र लेकर फरार हो गए। चोरी गए आभूषणों का वजन करीब एक से सवा किलो बताया जा रहा है, जिसकी कीमत करीब तीन से चार लाख रुपये आंकी जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
 बताया जा रहा है कि बीती देर रात चोरों ने मंदिर के साइड में बने दरवाजे की कुंडी तोड़कर अंदर प्रवेश किया और राम-जानकी मंदिर में स्थापित भगवान राम, लक्ष्मण और माता जानकी की प्रतिमाओं पर लगे तीन चांदी के मुकुट, दो चांदी के तीर और दो धनुष चोरी कर लिए।इसके अलावा खाटू श्याम बाबा मंदिर से एक चांदी का छत्र और रानी सती दादी मंदिर से भी एक चांदी का छत्र चोर अपने साथ ले उड़े।घटना की जानकारी शुक्रवार सुबह उस समय हुई जब श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे। मंदिर का दरवाजा टूटा देखकर लोगों को चोरी की आशंका हुई, जिसके बाद मंदिर समिति और पुलिस को इसकी सूचना दी गई। मंदिर समिति के अनुसार चोरी गए चांदी के आभूषणों का कुल वजन करीब एक से सवा किलो है, जिसकी कीमत लगभग तीन से चार लाख रुपये बताई जा रही है। सूचना मिलते ही हवेली खड़गपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि चोरों की पहचान की जा सके।मंदिर समिति के सदस्य रौनक सिंघानिया ने स्थानीय स्वर्ण व्यवसायियों से अपील की है कि यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति इस तरह के आभूषण बेचने आता है तो इसकी सूचना तुरंत मंदिर समिति या पुलिस को दें। इधर घटना की खबर मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मंदिर परिसर में जुट गई और इलाके में इस घटना को लेकर लोगो को  चिंता में दाल दिया है।
 
मुंगेर से कोयलांचल लाइव के लिए इम्तिहाज की रिपोर्ट