Date: 18/09/2026 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

 CRPF के 87 वें स्थापना दिवस पर रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन ,जवानों ने दिया 35 यूनिट रक्त
 

3/6/2026 4:08:22 PM IST

247
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad :- धनबाद में रक्तदान महादान की सोच को आगे बढ़ाते हुए  सीआरपीएफ की 154वीं बटालियन द्वारा अपने 87वें स्थापना दिवस के अवसर पर आज रक्तदान शिविर का आयोजन किया। कार्यक्रम धनबाद के प्रधान घंटा कैंप में आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में सीआरपीएफ के जवानों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया।  मौके पर धनबाद के ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी और सीआरपीएफ के कमांडेंट सुनील दत्त त्रिपाठी सहित कई अधिकारी और जवान मौजूद रहे। शिविर के दौरान सीआरपीएफ जवानों द्वारा करीब 35 यूनिट रक्त संग्रह किया गया।  सीआरपीएफ कमांडेंट सुनील दत्त त्रिपाठी ने कहा कि रक्तदान महादान है और इसी सोच के साथ जवानों ने रक्तदान किया है। उन्होंने कहा कि इस रक्त से घायल जवानों के साथ-साथ आम लोगों की भी जान बचाई जा सकेगी। वहीं ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी ने कहा कि रक्तदान एक पुनीत कार्य है और हर स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान करना चाहिए, ताकि जरूरतमंद लोगों की मदद हो सके।
 
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क 


सम्बंधित खबरें

# वन विभाग,गुमला द्वारा बायो डाइवर्सिटी पार्क का आज उपायुक्त दिलेश्वर महतो ने निरीक्षण किया, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश.....
#
SNMMCH के पारा मेडिकल छात्रों का 6 माह से मानदेय बकाया, भुगतान की मांग को लेकर सिविल सर्जन कार्यालय पहुंचे छात्र
 

# सदर अस्पताल में सैकड़ों पोस्टमार्टम और इंज्यूरी रिपोर्ट लंबित, कोर्ट ने उपाधीक्षक पर लगाया 5 हजार का जुर्माना
#  रेलवे अस्पताल में अजगर से मचा हड़कंप, मेल मेडिकल वार्ड में 2 घंटे तक रही दहशत
#
SNMMCH में बड़ी लापरवाही,HIV पॉजिटिव प्रसूता का बिना सेफ्टी किट हुआ सिजेरियन, चार अन्य प्रसूताओं का भी हुआ ऑपरेशन,पॉजिटिव आते ही मचा हड़कंप,अधीक्षक ने दिए जांच के आदेश...........