Date: 01/05/2026 Friday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
महिला दिवस पर ‘सीओ मैडम’ का डंडा चलाते वीडियो हुआ वायरल ,छिड़ी बहस लोगो ने कहा ,कानून की रक्षा या गुस्से की कार्रवाई?
3/8/2026 3:01:06 PM IST
131
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Chatra
: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन इटखोरी से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में इटखोरी की सीओ मैडम एक युवक को गाली देते हुए डंडे से मारते हुए उसे गाड़ी में बैठाने की कोशिश करती नजर आ रही है। इस घटना ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है। कुछ लोग इसे अधिकारी की दबंगई बता रहे हैं तो कुछ इसे परिस्थितियों में की गई सख्त कार्रवाई मान रहे हैं। दरअसल, घटना इटखोरी महोत्सव के दौरान की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार तीन युवक नशे की हालत में सीओ की गाड़ी से टकरा गए। बताया जाता है कि तीनों युवक गन्ने के रस में शराब मिला-कर पी रहे थे। इसी दौरान महोत्सव पास को लेकर युवकों ने सीओ से उलझना शुरू कर दिया और कथित तौर पर उनकी ओर गिलास भी फेंक दिया। बताया जाता है कि गाड़ी में बैठे चौकीदार ने जब युवकों को समझाने की कोशिश की तो वे उससे भी उलझ पड़े। स्थिति बिगड़ती देख सीओ खुद गाड़ी से उतरकर मामला शांत कराने पहुंचीं, लेकिन नशे में धुत युवकों ने उनसे गाली-गलौज शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इसी दौरान एक युवक ने सीओ के साथ बदसलूकी करते हुए हमला करने की भी कोशिश की, इसके बाद सीओ ने युवकों को थाने ले जाने के लिए गाड़ी में बैठाने का प्रयास किया, लेकिन युवक लगातार हंगामा करते रहे और बैठने को तैयार नहीं हुए। इसी बीच गुस्से में आकर सीओ ने डंडे से मारते हुए युवक को गाड़ी में बैठाने की कोशिश की। यह पूरी घटना वहां मौजूद दर्जनों लोगों के सामने हुई और किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। हालांकि, इस पूरे मामले में बहस का एक और पहलू भी सामने आ रहा है। सवाल उठ रहा है कि जब मौके पर पुलिस मौजूद थी, तो क्या एक प्रशासनिक अधिकारी को खुद डंडा उठाने की जरूरत पड़नी चाहिए थी? या फिर यह परिस्थिति ऐसी थी जहां तुरंत सख्ती जरूरी हो गई? फिलहाल, वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग अपने-अपने नजरिए से इस घटना पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। सच क्या है और जिम्मेदारी किसकी ज्यादा है-इसका अंतिम फैसला तो जांच और कानून ही करेगा। इस इस मामले पर सीओ सबिता सिंह ने घटना को लेकर कही की तीनो लड़के मेरे साथ बदसलूकी किया था और नशा में धुत था।मेरे गाड़ी के सामने आ कर ब्रेक मारा और मेरे विरुद्ध आपत्तिजनक बात बोल रहा था। इसी पर मुझे ऐसा कदम उठाना पड़ा।तीन के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है और जेल भी भेजा गया ।
चतरा से कोयलांचल लाइव के लिए प्रशांत जय वर्धन की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
12वीं विज्ञान संकाय में100 प्रतिशत अंकों के साथ .शांभवी तिवारी ने बनीं नेशनल टॉपर ,परिवार और लोगो में खुशी का माहौल
#
धनबाद में अब होटल में ठहरने के लिए लोगों को चुकाने होंगे अब ज्यादा पैसे ,बिना नक्शा बने भवनों के रेगुलराइजेशन का रास्ता खुला....
#
शादी में पहुंचे चाचा की वज्रपात से हुई मौत, खुशियां मातम में हुई तब्दील
#
बर्खास्त जीविका दीदी ने की बहाली की मांग, आमरण अनशन किया शुरू
#
ईरान ने ट्रंप को दी खुली चुनौती; शांति प्रस्ताव ठुकराने पर फूटा गुस्सा,'दुश्मन को आ सकता है हार्ट अटैक'
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
हजारीबाग नाबालिग दुष्कर्म मामला : हाईकोर्ट ने DGP-गृह सचिव को नोटिस जारी कर माँगा जवाब
#
न्यूबुर्ग पल्स लैबोरेट्री का मेयर संजीव सिंह व विधायक रागिनी सिंह ने किया उद्घाटन
#
मुनीडीह में गैस कटर सिलेंडर फटने से दो की मौत, दो घायल, इलाज जारी
#
राहुल गांधी का पुतला दहन, युवा मोर्चा ने किया विरोध प्रदर्शन
#
बेल बिगहा के जंगल से भटके हिरण ग्रामिणी ने पकड़ा , हिरण को देखने लोगो की लगी भीड़