Date: 07/08/2026 Friday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
धनबाद में अब होटल में ठहरने के लिए लोगों को चुकाने होंगे अब ज्यादा पैसे ,बिना नक्शा बने भवनों के रेगुलराइजेशन का रास्ता खुला....
4/30/2026 4:56:14 PM IST
100
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad :-
धनबाद में अब होटल में ठहरना महंगा हो सकता है। नगर निगम ने होटल के कमरे के किराए पर 2 से 5 प्रतिशत नगरीय पर्यटक कर लगाने का फैसला किया है। वहीं दूसरी ओर, बिना नक्शा के बने भवनों के लिए राहत भरी खबर है। नगर निगम ने ऐसे भवनों को नियमित करने के लिए नई नियमावली लागू कर दी है। धनबाद में अब होटल में ठहरने के लिए लोगों को ज्यादा पैसे चुकाने पड़ सकते हैं। नगर निगम ने होटल रूम रेंट पर 2 से 5 प्रतिशत नगरीय पर्यटक कर यानी सेस लागू कर दिया है। इसके लिए मंगलवार को अधिसूचना जारी की गई।
यह कर होटल के कमरे के किराए के साथ-साथ अन्य सेवाओं पर भी लागू होगा, हालांकि इसमें जीएसटी शामिल नहीं होगा। होटल संचालकों को यह टैक्स हर वित्तीय तिमाही के बाद 15 दिनों के भीतर जमा करना होगा। नगर निगम के अनुसार, इस नियम का उद्देश्य शहरी पर्यटन को व्यवस्थित करना और राजस्व बढ़ाना है। हालांकि, इस फैसले का होटल और रेस्टोरेंट एसोसिएशन ने विरोध किया है। उनका कहना है कि पहले से ही कई तरह के टैक्स और शुल्क दिए जा रहे हैं, ऐसे में नया कर व्यवसाय पर अतिरिक्त बोझ डालेगा। इस नियमों के तहत अब सभी होटलों का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य होगा, नए होटल को 7 दिनों के भीतर पंजीकरण कराना होगा, हर होटल को यूनिक आईडी दी जाएगी और समय पर टैक्स नहीं देने पर जुर्माना और ब्याज लगेगा। वहीं, दूसरी ओर नगर निगम ने बिना नक्शा के बने भवनों को बड़ी राहत दी है। झारखंड रेगुलराइजेशन ऑफ अनऑथराइज्ड कंस्ट्रक्टेड बिल्डिंग रूल्स 2026 लागू कर दिया गया है। इसके तहत 31 दिसंबर 2024 तक बने भवनों को नियमित किया जाएगा। इसके लिए भवन मालिकों को 60 दिनों के भीतर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इस योजना के तहत केवल रैयती जमीन पर बने भवन ही नियमित होंगे, अधिकतम 3 मंजिला या 10 मीटर ऊंचाई तक के भवन मान्य होंगे, नक्शा स्वीकृत होने के बाद ऑक्यूपेंसी सर्टिफिकेट मिलेगा और पहले से चल रहे केस वापस लिए जाएंगे। हालांकि, नाला, सरकारी या आदिवासी जमीन पर बने भवनों को इसका लाभ नहीं मिलेगा। नगर निगम के इस दोहरे फैसले से जहां होटल व्यवसायी चिंतित हैं, वहीं हजारों भवन मालिकों को राहत मिलने की उम्मीद है।
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
धनबाद में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्ती, जुलाई में करीब 1 करोड़ रुपये का चालान
#
वीकेएसयू के नूतन परिसर में एनएसएस के तत्वावधान में वृक्षारोपण, कुलपति ने किया शुभारंभ
#
धनबाद में शुरू हुई पेपरलेस पासपोर्ट सेवा, अब ऑनलाइन होगा पुलिस वेरिफिकेशन
#
जमशेदपुर: शिक्षक ने पत्नी और ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना व झूठे दहेज केस में फंसाने की धमकी का लगाया आरोप
#
चैन छिनतई कांड का खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार; चैन और बाइक बरामद
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
धनबाद में अब होटल में ठहरने के लिए लोगों को चुकाने होंगे अब ज्यादा पैसे ,बिना नक्शा बने भवनों के रेगुलराइजेशन का रास्ता खुला....
#
चंपाई सोरेन के पुत्री ने बुद्धि जीवी लोगो के साथ बैठक कर विचार लिया
#
दोस्त की पिटाई से युवक की मौत, चार आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग हिरासत में
#
जेपीएससी परीक्षा पेपर लीक के मामले पर बीजेपी युवा मोर्चा ने निकला आक्रोश मार्च
#
गंगा के तेज कटाव में समाईं किसानों की जमीन और फसलें, डीएम ने दिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश