Date: 30/04/2026 Thursday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

बर्खास्त जीविका दीदी ने की बहाली की मांग, आमरण अनशन किया शुरू

4/30/2026 3:20:08 PM IST

28
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
mUNGER: मुंगेर के संग्रामपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित जीविका कार्यालय के पास चार बर्खास्त जीविका दीदी ने बहाली की मांग को लेकर आमरण अनशन शुरू कर दिया है। महिलाएं आरोप लगा रही हैं कि उन्हें मनमाने तरीके से नौकरी से हटाया गया । संग्रामपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित जीविका कार्यालय के समीप बुधवार से चार महिला कर्मी आमरण अनशन पर बैठ गई हैं। अनशन पर बैठी महिलाओं में रीता मनोहर, रंजना शुक्ला, रजनी कुमारी और रोजी कुमारी शामिल हैं। महिलाओं का कहना है कि वे बिहार जीविका परियोजना के तहत बीपीआईयू में सामुदायिक उत्प्रेरक के पद पर वर्षों से कार्यरत थीं और साल 2014 से समूह और ग्राम संगठन के गठन व संचालन में अहम भूमिका निभाती रही हैं। लोग कई साल से काम कर रहे थे। मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर शांतिपूर्ण आंदोलन में शामिल हुए थे, लेकिन हमें ही टारगेट करके नौकरी से हटा दिया गया। हम न्याय चाहते हैं।पीड़ित महिलाओं के अनुसार, 28 सितंबर 2024 को मानदेय वृद्धि की मांग को लेकर हुए शांतिपूर्ण आंदोलन में भाग लेने के बाद 3 दिसंबर 2024 को उन्हें अनुशासनहीनता के आरोप में पद से हटा दिया गया। महिलाओं का आरोप है कि यह कार्रवाई एकतरफा, मनमानी और साजिश के तहत की गई है। उनका कहना है कि आंदोलन में अन्य कर्मी भी शामिल थे, लेकिन कार्रवाई सिर्फ चार लोगों पर ही की गई, जो भेदभावपूर्ण है। भूख हड़ताल पर बैठी महिलाओं ने बताया कि हमारे परिवार का पूरा खर्च इसी नौकरी पर चलता था। अब हम आर्थिक संकट में हैं। जब तक बहाली नहीं होगी, हमारा अनशन जारी रहेगा। महिलाओं ने संबंधित अधिकारियों और सीएलएफ पदाधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष और उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। फिलहाल महिलाएं अपनी मांगों पर अड़ी हैं और साफ चेतावनी दी है कि जब तक बहाली नहीं होगी, तब तक उनका आमरण अनशन जारी रहेगा। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है। वहीं इस मामल3 में अध्यक्ष ने बताया कि इन चार महिलाओं के कारण काफी परेशानी का सामना संघ को करना पड़ा था । हड़ताल के बाद इनका व्यवहार बिल्कुल सही नहीं था। हम सभी थाना का मुंह नहीं देखे थे थाना तक जाना पड़ा । हम एक साथ 7 हजार महिलाओं की भलाई का काम करते है। इस कारण इन चारों को कागजी कार्रवाई करते हुए लीगल प्रोसेस से हटाया गया है।  
 
कोयलांचल लाइव के लिए मुंगेर से इम्तियाज़ की रिपोर्ट