Date: 18/09/2026 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

न्यूबुर्ग पल्स लैबोरेट्री का मेयर संजीव सिंह व विधायक रागिनी सिंह ने किया उद्घाटन
 

4/20/2026 11:46:48 AM IST

271
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team

धनबाद : शहर के कोलकुसुमा क्षेत्र में सोमवार को न्यूबर्ग पल्स लैबोरेट्री का विधिवत उद्घाटन किया गया। उद्घाटन धनबाद के महापौर संजीव सिंह और झरिया विधायक रागिनी सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।इस अवसर पर महापौर संजीव सिंह ने कहा कि धनबाद वासियों के लिए यह एक बड़ी सौगात है।

पहले कई महत्वपूर्ण जांच के सैंपल बाहर भेजने पड़ते थे, जिससे मरीजों के इलाज में देरी होती थी। अब इस अत्याधुनिक लैब के शुरू होने से जांच सुविधाएं स्थानीय स्तर पर ही सुलभ होंगी और रिपोर्ट कम समय में उपलब्ध हो सकेगी। उन्होंने लैब के संचालक देवेन तिवारी के प्रति आभार व्यक्त किया।झरिया विधायक रागिनी सिंह ने कहा कि इस लैब के खुलने से धनबाद में स्वास्थ्य जांच के क्षेत्र में एक बड़ा कदम उठाया गया है। कम समय में सटीक और उन्नत जांच रिपोर्ट मिलने से मरीजों को काफी राहत मिलेगी।मौके पर मौजूद डॉक्टर सुनैना विहानी ने बताया कि पहले मरीजों को जांच रिपोर्ट के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता था, जिससे उपचार में बाधा आती थी। अब यहां आधुनिक उपकरणों के माध्यम से कम समय में बेहतर और विश्वसनीय रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाएगी।सामाजिक कार्यकर्ता पूजा किन्नर ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि बेहतर इलाज के साथ-साथ अब बेहतर और त्वरित जांच सुविधा मिलना धनबाद के मरीजों के स्वास्थ्य सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क 

 



सम्बंधित खबरें

# वन विभाग,गुमला द्वारा बायो डाइवर्सिटी पार्क का आज उपायुक्त दिलेश्वर महतो ने निरीक्षण किया, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश.....
#
SNMMCH के पारा मेडिकल छात्रों का 6 माह से मानदेय बकाया, भुगतान की मांग को लेकर सिविल सर्जन कार्यालय पहुंचे छात्र
 

# सदर अस्पताल में सैकड़ों पोस्टमार्टम और इंज्यूरी रिपोर्ट लंबित, कोर्ट ने उपाधीक्षक पर लगाया 5 हजार का जुर्माना
#  रेलवे अस्पताल में अजगर से मचा हड़कंप, मेल मेडिकल वार्ड में 2 घंटे तक रही दहशत
#
SNMMCH में बड़ी लापरवाही,HIV पॉजिटिव प्रसूता का बिना सेफ्टी किट हुआ सिजेरियन, चार अन्य प्रसूताओं का भी हुआ ऑपरेशन,पॉजिटिव आते ही मचा हड़कंप,अधीक्षक ने दिए जांच के आदेश...........