Date: 01/05/2026 Friday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
रमजान का महीना लोगों को संयम, सेवा और भाईचारे का देता है संदेश -डॉ प्रेम कुमार
3/9/2026 5:36:24 PM IST
96
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Gaya :
गया-पटना रोड स्थित एंपोरियल ड्रीम रिजॉर्ट में पीस एसोसिएशन के नेशनल सेक्रेटरी सह जदयू नेता इकबाल हुसैन की ओर से भव्य इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इस मौके पर शहर के गणमान्य लोगों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में रोजेदारों ने शिरकत की। इफ्तार के दौरान सभी ने देश में अमन-चैन, आपसी भाईचारे और हिंदुस्तान की तरक्की के लिए दुआ की।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार मौजूद रहे। उनके साथ जदयू के एमएलसी अफाक अहमद खान सहित कई राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र के लोग भी शामिल हुए। इस अवसर पर बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार ने कहा कि रमजान का महीना लोगों को संयम, सेवा और भाईचारे का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि इफ्तार जैसे आयोजन समाज के विभिन्न वर्गों को एक साथ लाने का काम करते हैं और इससे आपसी सौहार्द मजबूत होता है। उन्होंने लोगों से मिलजुल कर देश और समाज की तरक्की के लिए काम करने की अपील की। वहीं जदयू एमएलसी अफाक अहमद खान ने कहा कि रमजान का पवित्र महीना इंसानियत, सहिष्णुता और एक-दूसरे की मदद का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम समाज में एकता और भाईचारे को बढ़ावा देते हैं और लोगों को आपस में जोड़ते हैं। इफ्तार पार्टी के आयोजक पीस एसोसिएशन के सचिव सह जदयू नेता इकबाल हुसैन ने सभी अतिथियों और रोजेदारों का स्वागत करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को एक मंच पर लाना और समाज में आपसी भाईचारे का संदेश देना है। उन्होंने कहा कि शहर के अलग-अलग वर्गों के लोगों की मौजूदगी इस बात का प्रमाण है कि गया की गंगा-जमुनी तहजीब आज भी कायम है। इफ्तार पार्टी में बड़ी संख्या में शहर के गणमान्य लोग, सामाजिक कार्यकर्ता और रोजेदार मौजूद रहे। सभी ने एक साथ इफ्तार कर देश और समाज की खुशहाली की दुआ की।
गया से कोयलांचल लाइव के लिए मनोज कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
''खदानों से संवेदना के स्वर" की प्रति सह-लेखक अनिल पांडेय ने विधायक राज सिन्हा को भेंट की, भुधंसान गैस रिसाव भड़के विधायक राज सिन्हा,बोले ..
#
जमशेदपुर में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस, मजदूरों के हित को लेकर हुई चर्चा
#
कम उम्र के जिला परिषद अध्यक्ष निर्विरोध बने सोनू राधे, समर्थकों में खुशी की लहर
#
बिहार में महा जंगल राज हो गया स्थापित - आनंद शंकर पूर्व विधायक
#
सीएम सम्राट चौधरी ने ऐतिहासिक देवघरा के महादेव मंदिर को दी 26.31 करोड़ की बड़ी सौगात, अब होगा विकास
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
मुनीडीह में गैस कटर सिलेंडर फटने से दो की मौत, दो घायल, इलाज जारी
#
राहुल गांधी का पुतला दहन, युवा मोर्चा ने किया विरोध प्रदर्शन
#
बेल बिगहा के जंगल से भटके हिरण ग्रामिणी ने पकड़ा , हिरण को देखने लोगो की लगी भीड़
#
रमजान का महीना लोगों को संयम, सेवा और भाईचारे का देता है संदेश -डॉ प्रेम कुमार
#
बीपीएससी उत्तीर्ण शिक्षकों की नौकरी पर संकट