Date: 01/05/2026 Friday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ का हड़ताल दूसरे दिन भी रहा जारी ,मनरेगा कर्मचारी संघ ने कहा- मांगें नही मानी गई तो जाएंगे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर...
3/10/2026 3:44:51 PM IST
149
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad
:- झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ के आह्वान पर धनबाद जिले के मनरेगा कर्मी 9 मार्च से 11 मार्च तक तीन दिवसीय सांकेतिक हड़ताल पर हैं। हड़ताल के दूसरे दिन मंगलवार को मनरेगा कर्मचारियों ने धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर धरना-प्रदर्शन कर अपनी मांगों के समर्थन में सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की।धरना में बीपीओ, सहायक अभियंता, कनीय अभियंता, लेखा सहायक, कंप्यूटर सहायक तथा ग्राम रोजगार सेवक समेत बड़ी संख्या में मनरेगा कर्मी शामिल हुए। सभी कर्मचारियों ने सेवा स्थायीकरण, ग्रेड पे लागू करने, मनरेगा नियमावली 2007 में संशोधन करने तथा अन्य लंबित मांगों को जल्द पूरा करने की मांग उठाई। इस दौरान मनरेगा कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनिरुद्ध पाण्डेय ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि झारखंड के मनरेगा कर्मी पिछले लगभग 20 वर्षों से सरकार को अपनी सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन आज तक उन्हें नियमित नहीं किया गया है। उन्होंने बताया कि पिछले करीब 10 महीनों से कर्मचारियों का वेतन भी बकाया है, जिसके कारण उनकी आर्थिक स्थिति बेहद दयनीय हो गई है। कई कर्मचारियों को रोजमर्रा के खर्च चलाने और कार्यस्थल तक आने-जाने में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।उन्होंने कहा कि मनरेगा कर्मी लंबे समय से सरकार के समक्ष अपनी मांगें रख रहे हैं, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस पहल नहीं की गई है। यदि सरकार जल्द ही उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लेती है तो 12 मार्च से झारखंड के सभी जिलों में मनरेगा कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। संघ के पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यदि हड़ताल की स्थिति बनी तो मनरेगा से जुड़ी कई योजनाओं और ग्रामीण विकास कार्यों पर इसका असर पड़ सकता है। ऐसे में इसकी पूरी जिम्मेदारी झारखंड सरकार की होगी।
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
12वीं विज्ञान संकाय में100 प्रतिशत अंकों के साथ .शांभवी तिवारी ने बनीं नेशनल टॉपर ,परिवार और लोगो में खुशी का माहौल
#
धनबाद में अब होटल में ठहरने के लिए लोगों को चुकाने होंगे अब ज्यादा पैसे ,बिना नक्शा बने भवनों के रेगुलराइजेशन का रास्ता खुला....
#
शादी में पहुंचे चाचा की वज्रपात से हुई मौत, खुशियां मातम में हुई तब्दील
#
बर्खास्त जीविका दीदी ने की बहाली की मांग, आमरण अनशन किया शुरू
#
ईरान ने ट्रंप को दी खुली चुनौती; शांति प्रस्ताव ठुकराने पर फूटा गुस्सा,'दुश्मन को आ सकता है हार्ट अटैक'
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
हजारीबाग नाबालिग दुष्कर्म मामला : हाईकोर्ट ने DGP-गृह सचिव को नोटिस जारी कर माँगा जवाब
#
न्यूबुर्ग पल्स लैबोरेट्री का मेयर संजीव सिंह व विधायक रागिनी सिंह ने किया उद्घाटन
#
मुनीडीह में गैस कटर सिलेंडर फटने से दो की मौत, दो घायल, इलाज जारी
#
राहुल गांधी का पुतला दहन, युवा मोर्चा ने किया विरोध प्रदर्शन
#
बेल बिगहा के जंगल से भटके हिरण ग्रामिणी ने पकड़ा , हिरण को देखने लोगो की लगी भीड़