Date: 21/03/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
हकीकत और अफवाह के बीच फंसे है गैस सिलेंडर उपभोक्ता,जाने क्या है पूरा मामला ....
3/11/2026 12:07:01 PM IST
35
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Munger
:-खाड़ी देशों में बढ़ते तनाव और सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों के बीच मुंगेर में रसोई गैस को लेकर लोगों की चिंता बढ़ गई है। हकीकत और अफवाह के बीच फंसे उपभोक्ता गैस सिलेंडर लेने के लिए एजेंसियों और गोदामों पर पहुंच रहे हैं। हालात यह है कि कई जगहों पर लंबी लाइन लग गई है और लोगों में गैस खत्म होने का डर साफ दिखाई दे रहा है। खाड़ी देशों में युद्ध जैसे हालात और सोशल मीडिया पर गैस की कमी की खबरों के बाद उपभोक्ताओं में चिंता बढ़ गई है। जैसे ही गैस खत्म होने की अफवाह फैली, लोग गैस एजेंसियों और गोदामों की ओर दौड़ पड़े। देखते ही देखते सिलेंडर लेने के लिए लंबी लाइन लग गई और कई जगहों पर अफरातफरी का माहौल बन गया। गैस एजेंसी संचालक सुबोध वर्मा लोगों को समझाने की कोशिश कर रहे हैं कि घबराने की जरूरत नहीं है और गोदाम में पर्याप्त मात्रा में गैस उपलब्ध है। लेकिन अफवाह के कारण लोग एक अतिरिक्त सिलेंडर रिजर्व रखने के लिए सीधे गोदाम पहुंच रहे हैं, जिससे होम डिलीवरी की व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है।एजेंसी संचालक का कहना है कि पहले जहां रोजाना दो गाड़ियां गैस की आती थीं, अब सप्लाई थोड़ी प्रभावित हुई है और एक-दो दिन के अंतराल पर गैस पहुंच रही है। हालांकि उन्होंने साफ कहा कि सभी उपभोक्ताओं को गैस मिलेगी, लेकिन अफवाह के कारण लोगों की भीड़ लगातार बढ़ रही है। मुंगेर में रसोई गैस को लेकर हकीकत और अफवाह के बीच उपभोक्ता उलझे हुए हैं, और इसी वजह से गैस गोदामों और एजेंसियों पर लंबी लाइन देखने को मिल रही है। गैस के लाइन में खड़े उपभोक्ताओं ने बताया कि सुबह से ही लाइन में खड़े है । पता चला कि गैस का किल्लत होने वाला है । इस कारण वे गैस लेने आए है । गृहणियों ने बताया कि बिना गैस के आज जीवन नहीं चलने वाला है ।खाना बनाने के लिय गैस की जरूरत पड़ती ही है । सरकार को चाहिए कि गैस की किल्लत न हो इसके लिए कोई उपाय करें ।
मुंगेर से कोयलांचल लाइव के लिए इम्तियाज खान की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
चतरा से इटखोरी तक मस्जिदों में उमड़ा जनसैलाब, गले मिल एक-दूसरे को दी ईद की मुबारकबाद
#
धनबाद में अकीदत के साथ अदा हुई ईद की नमाज़, सभी ने दिया भाईचारे का संदेश
#
घरेलू गैस सिलेंडर की संकट ने बढ़ाई टेंशन ......
#
ईद धूम-धाम से मनाया गया...
#
ईदगाह में ईद उल फितर की नमाज अदा की गई, एक दूसरे दी ईद की मुबारकबाद
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
युवक की गला रेतकर हत्या, इलाके में दहशत,घटना स्थल से पुलिस को लगी अहम सुराग
#
पुलिस जवान पर कार से हमला करने वाला तीन आरोपियों चढ़ा पुलिस के हत्थे
#
बकरी चोर गिरोह का हुआ भंडाफोड़, कार से पकड़ी गई12 बकरियां,पुलिस गिरोह का पता लगाने में जुटी
#
मैथिली भारत की संस्कृतिक और लोकप्रिय भाषा है -दीपिका पांडेय सिंह
#
13 वर्षीय किशोरी ने लगाई फांसी ,जाँच में जुटी पुलिस