Date: 12/03/2026 Thursday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
19 मार्च से चैत्र नवरात्रि का होगा शुभारंभ, भूल कर भी न करे ये कार्य
3/11/2026 3:25:37 PM IST
35
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad: चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व आध्यात्मिक ऊर्जा और शक्ति की उपासना का समय है. पंचांग के अनुसार, इस साल चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ 19 मार्च 2026 से हो रहा है. इन दिनों में मां दुर्गा के नौ अलग-अलग स्वरूपों की पूजा-अर्चना की जाती है. मान्यता है कि नवरात्रि के दौरान साक्षात मां दुर्गा का वास घर-घर में होता है. ऐसे में घर की पवित्रता बनाए रखना बहुत ही जरूरी होता है. शास्त्रों के अनुसार, इन 9 दिनों में कुछ कामों और वस्तुओं से परहेज करना चाहिए, वर्ना मां दुर्गा की कृपा से आप वंचित रह सकते हैं और घर में नकारात्मकता का प्रवेश हो सकता है. नवरात्रि के दौरान चमड़े से बनी चीजें जैसे बेल्ट, पर्स, जैकेट या जूते आदि का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यह अशुद्ध माना जाता है और इससे पूजा की पवित्रता प्रभावित हो सकती है. इन पवित्र दिनों में मांस, मछली, अंडा, लहसुन और प्याज जैसे तामसिक भोजन से दूरी बनाकर रखनी चाहिए. इसकी जगह सात्विक भोजन और फलाहार करना शुभ माना जाता है.नवरात्रि में साफ-सुथरे और पवित्र वस्त्र पहनना चाहिए. गंदे कपड़े पहनकर पूजा करना देवी की आराधना में बाधा माना जाता है.यदि आपने घर में कलश स्थापना की है तो नवरात्रि के दौरान नींबू काटने से बचना चाहिए. मान्यता है कि इससे पूजा की शुद्धता प्रभावित होती है.नवरात्रि के दौरान शराब, सिगरेट या किसी भी प्रकार के नशे की वस्तु घर में लाना या छूना भी अशुभ माना जाता है. इसे देवी दुर्गा का अपमान माना जाता है और इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ सकती है.नवरात्रि के दौरान रोज सुबह-शाम मां दुर्गा की पूजा करें, घर को साफ रखें और सात्विक जीवनशैली अपनाएं.
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
सीएम नीतीश पर कांग्रेस का तंज, कहा 1700–2000 में सिलेंडर बिक रहा, आप निकाल रहे समृद्धि यात्रा
#
पीएम भी पहले नोटिस देते हैं, सदन किसी व्यक्ति का नहीं- ओम बिरला
#
फूड सेफ्टी विभाग ने छापेमारी कर पकड़ा 1400 किलो मिलावटी पनीर और घी,मचा हड़कंप
#
धनबाद के विकास से जुड़े कई मुद्दों को विधायक राज सिन्हा ने विधानसभा में मजबूती से उठाया, कहा ...
#
आँगनबाड़ी सेविका और सहायिकाओं ने अपनी लंबित मांगों को डीसी कार्यालय पर दी एक दिवसीय धरना
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
बौद्ध महोत्सव 2026 का केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने दीप प्रज्वलित कर किया उद्घाटन
#
ऋषि मुनियों के कारण ही देश में सनातन धर्म का हो रहा प्रचार प्रसार- संजय सरावगी
#
राष्ट्रीय सीनियर कबड्डी चैंपियनशिप के लिए बिहार से अमित सिंह का हुआ चयन, माता-पिता के छलके आँशु
#
महिला थाना पहुंचने से पहले ही अपराधियों ने युवक को गोली मारकर किया ज़ख्मी, स्थिति नाज़ुक
#
पूर्व जदयू विधायक के भाई का ट्रैक्टर हुई चोरी , खोजबीन में जुटी पुलिस !