Date: 01/05/2026 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

 दरीदा मौजा के 200 एकड़ जमीन घेराबंदी का मामला फिर पकड़ा तूल, धनबाद सांसद ढुलू महतो पर स्थानीय रैयतों ने  लगाया आरोप, कहा ... 
 

3/13/2026 4:04:01 PM IST

125
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Baghamara  : बाघमारा अंचल अंतर्गत दरीदा मौजा के 200 एकड़ जमीन में घेराबंदी मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है।एक बार फिर स्थानीय रैयतों ने मामले को लेकर प्रेसवार्ता कि है। स्थानीय रैयतों कि माने तो बाघमारा के पूर्व विधायक और वर्तमान के धनबाद सांसद ढूलु महतो द्वारा जबरन रैयती जमीन को घेराबंदी कर दिया गया है।साथ ही सरकारी रास्ता को भी बड़ा सा दरवाजा लगाकर बंद कर दिया गया है। जिससे उनको अपने रैयती जमीन में जाने और आने नहीं दिया जा रहा है। जिसको लेकर स्थानीय रैयतों को अपने रैयती जमीन को पाने के लिए कई सालों से आंदोलन करना पड़ रहा है। स्थानीय रैयतों ने बताया कि बाघमारा अंचल के दरीदा मौजा में आम रास्ता, रैयती जमीन, और सर्वसाधारण जमीन को अतिक्रमण धनबाद सांसद ढुलू महतो ने कब्जा कर लिया है, जिसकी लड़ाई वर्षो से चली आ रही है। लेकिन प्रशासन और झारखंड सरकार इस पर कोई ध्यान नहीं दे रही है।  रैयत किसानों ने कहा की अब हमारी स्थिति और हमारे बाल बच्चों कि स्थित भूखो मरने पर आन पड़ी है। इसलिए इस घेराबंदी को हटाने और घेराबंदी के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई जल्द से जल्द प्रशासन करे ताकि उन्हें न्याय मिले।  
 
बाघमारा से कोयलांचल लाइव के लिए कशीनाथ की रिपोर्ट