Date: 01/05/2026 Friday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
'एक्शन मोड' में धनबाद नगर निगम, मांस और मिठाई की दुकानों पर छापेमारी, कागजात न मिलने पर वसूला जुर्माना
3/13/2026 4:04:01 PM IST
158
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad
:- धनबाद में स्वच्छता और खाद्य सुरक्षा को लेकर नगर निगम अब पूरी तरह सख्त नजर आ रहा है। शहर के पाथरडीह लोको बाजार में आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब नगर निगम के अधिकारियों की टीम अचानक होटलों, मटन-चिकन की दुकानों और मिठाई ठेलों पर जांच करने पहुंच गई। निगम की इस कार्रवाई से कई दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर भागते नजर आए। नगर निगम की फूड इंस्पेक्टर पूनम ज्योति और पशु चिकित्सा पदाधिकारी दीपांजली मरांडी के नेतृत्व में यह छापेमारी की गई। टीम ने पाथरडीह लोको बाजार की गलियों में घूम-घूम कर खाने-पीने के सामानों की गुणवत्ता की बारीकी से जांच की। इस दौरान केवल खाने के सामान ही नहीं, बल्कि दुकानों के कानूनी कागजात जैसे होल्डिंग टैक्स और कमर्शियल लाइसेंस की भी बारी-बारी से जांच की गई। जांच के दौरान जिन दुकानों के कागजात सही नहीं पाए गए, उन पर तुरंत कार्रवाई करते हुए 1500 रुपये का जुर्माना वसूला गया। वहीं, एक मुर्गा फार्म संचालक टीम को देखते ही दुकान खुली छोड़कर भाग खड़ा हुआ, जिसके खिलाफ अब निगम द्वारा नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। निगम अधिकारियों ने दुकानदारों को सख्त हिदायत दी है कि किसी भी हाल में खाने-पीने की चीजों को खुला न रखें। खासकर मटन और चिकन की दुकानों को साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने को कहा गया है ताकि किसी भी तरह के संक्रमण या वायरस का खतरा न रहे। अधिकारियों ने साफ कहा कि इस बार कई दुकानदारों को चेतावनी देकर छोड़ा जा रहा है, लेकिन अगली बार गड़बड़ी मिलने पर सीधे लाइसेंस रद्द कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में फूड इंस्पेक्टर पूनम ज्योति ने कहा- "हमने आज लोको बाजार में मटन, चिकन और मिठाई दुकानों की जांच की है। मुख्य उद्देश्य साफ-सफाई और लाइसेंस की जांच करना है। खुले में मांस बेचना प्रतिबंधित है। जिन लोगों के पास कागजात नहीं हैं, उन्हें चेतावनी दी गई है और जुर्माना भी वसूला गया है।"
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
12वीं विज्ञान संकाय में100 प्रतिशत अंकों के साथ .शांभवी तिवारी ने बनीं नेशनल टॉपर ,परिवार और लोगो में खुशी का माहौल
#
धनबाद में अब होटल में ठहरने के लिए लोगों को चुकाने होंगे अब ज्यादा पैसे ,बिना नक्शा बने भवनों के रेगुलराइजेशन का रास्ता खुला....
#
शादी में पहुंचे चाचा की वज्रपात से हुई मौत, खुशियां मातम में हुई तब्दील
#
बर्खास्त जीविका दीदी ने की बहाली की मांग, आमरण अनशन किया शुरू
#
ईरान ने ट्रंप को दी खुली चुनौती; शांति प्रस्ताव ठुकराने पर फूटा गुस्सा,'दुश्मन को आ सकता है हार्ट अटैक'
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
हजारीबाग नाबालिग दुष्कर्म मामला : हाईकोर्ट ने DGP-गृह सचिव को नोटिस जारी कर माँगा जवाब
#
न्यूबुर्ग पल्स लैबोरेट्री का मेयर संजीव सिंह व विधायक रागिनी सिंह ने किया उद्घाटन
#
मुनीडीह में गैस कटर सिलेंडर फटने से दो की मौत, दो घायल, इलाज जारी
#
राहुल गांधी का पुतला दहन, युवा मोर्चा ने किया विरोध प्रदर्शन
#
बेल बिगहा के जंगल से भटके हिरण ग्रामिणी ने पकड़ा , हिरण को देखने लोगो की लगी भीड़