Date: 01/05/2026 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

तालाबों को बचाने के लिए प्रशासन ने चलाया सफाई अभियान,रानीबांध तालाब में उतरे डीसी ,एसएसपी  समेत कई अधिकारी 

3/14/2026 4:19:49 PM IST

107
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad  : धनबाद में जल स्रोतों के संरक्षण और शहर को स्वच्छ बनाने की दिशा में जिला प्रशासन ने एक नई पहल की शुरुआत की है, इसी क्रम में शहर के रानीबांध तालाब में विशेष सफाई अभियान चलाया गया, जहां प्रशासनिक अधिकारियों ने खुद झाड़ू और फावड़ा उठाकर तालाब परिसर की सफाई की. अभियान में उपायुक्त आदित्य रंजन, एसएसपी प्रभात कुमार, नगर आयुक्त आशीष गंगवार, एसडीओ, डीडीसी समेत कई अधिकारी और स्थानीय लोग शामिल हुए, इस दौरान अधिकारियों ने कहा कि शहर के तालाबों को बचाने के लिए जनभागीदारी बेहद जरूरी है, प्रशासन की योजना के तहत सभी वार्ड पार्षद अपने-अपने क्षेत्र के सबसे गंदे तालाब की पहचान करेंगे और वहां सफाई अभियान चलाया जाएगा.इस कार्य में स्थानीय लोगों को भी जोड़ा जाएगा, ताकि वे अपने आसपास के जल स्रोतों की देखभाल के लिए आगे आएं,
सफाई के साथ-साथ तालाब की बाउंड्री के आसपास पौधारोपण भी किया गया, जिससे पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जा सके.
प्रशासन ने यह भी तय किया है कि हर महीने अलग-अलग वार्डों में सफाई अभियान चलाया जाएगा और बेहतर काम करने वाले वार्डों को रैंकिंग के आधार पर पुरस्कृत भी किया जाएगा. अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि वे तालाबों को कचरा फेंकने की जगह न बनाएं और उनके संरक्षण में सहयोग करें, ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए जल स्रोत सुरक्षित रह सकें.
 
कोयलांचल लाइव डेस्क