Date: 15/03/2026 Sunday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

 एनएच-333 खड़गपुर–जमुई मुख्य मार्ग पर लगे ट्रांसफार्मर में लगी आग ,मची अफरा-तफरी

3/14/2026 4:19:49 PM IST

26
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Munger  :मंगेर के एनएच-333 खड़गपुर–जमुई मुख्य मार्ग उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब रायपुर चौक के पास सड़क किनारे लगे ट्रांसफार्मर में अचानक शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। देखते ही देखते ट्रांसफार्मर से आग की ऊंची लपटें उठने लगीं। हालांकि समय रहते दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। सड़क किनारे लगे ट्रांसफार्मर में अचानक तेज आवाज के साथ चिंगारी निकली और देखते ही देखते उसमें आग लग गई। कुछ ही देर में ट्रांसफार्मर धू-धू कर जलने लगा और आग की लपटें दूर से ही दिखाई देने लगीं। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत बिजली विभाग को सूचना देकर बिजली आपूर्ति बंद करवाई और अग्निशमन विभाग को इसकी जानकारी दी।सूचना मिलते ही हवेली खड़गपुर अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। अग्निशमन कर्मी प्रकाश कुमार, श्रवण कुमार और बंटी कुमार ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि अगर समय रहते आग पर नियंत्रण नहीं पाया जाता तो आसपास के घरों, दुकानों और सड़क से गुजर रहे वाहनों को भी नुकसान हो सकता था। घटना के कारण इलाके में कुछ समय के लिए बिजली आपूर्ति भी बाधित रही। फिलहाल स्थिति सामान्य बताई जा रही है।
 
मुंगेर से कोयलांचल लाइव के लिए इम्तियाज खान की रिपोर्ट