Date: 02/05/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
धनबाद में जाम से राहत की तैयारी, स्टील गेट पर बदलेगा ट्रैफिक प्लान
5/1/2026 5:27:43 PM IST
45
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad :
धनबाद में लगातार बढ़ती जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए प्रशासन अब एक्शन मोड में नजर आ रहा है। शहर के सबसे व्यस्त इलाकों में शुमार स्टील गेट पर ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया जाएगा। शुक्रवार को महापौर, नगर निगम और ट्रैफिक विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और नई ट्रैफिक योजना पर चर्चा की। धनबाद नगर निगम क्षेत्र के स्टील गेट इलाके में जाम की समस्या लंबे समय से लोगों के लिए सिरदर्द बनी हुई है। इसी को लेकर आज महापौर संजीव सिंह, सहायक नगर आयुक्त प्रकाश कुमार और ट्रैफिक डीएसपी अरविंद कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने स्टील गेट मोड़ और आसपास के क्षेत्रों में ट्रैफिक की स्थिति का जायजा लिया। महापौर संजीव सिंह ने बताया कि जाम की मुख्य वजह स्टील गेट मोड़ पर बना कट है, जिसे अब बंद किया जाएगा। नई योजना के तहत अब वाहनों को आगे के मोड़ से यू-टर्न लेने की व्यवस्था की जाएगी, ताकि ट्रैफिक का दबाव कम हो और आवागमन सुचारू रूप से चल सके। इसके अलावा सड़क किनारे लगे होर्डिंग और विज्ञापन बोर्ड को भी व्यवस्थित किया जाएगा। अधिकारियों का मानना है कि इनकी वजह से सड़क की चौड़ाई कम हो जाती है, जिससे जाम की समस्या और बढ़ जाती है। ट्रैफिक डीएसपी अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि स्टील गेट के लिए नया ट्रैफिक प्लान तैयार किया गया है, जिसे फिलहाल प्रयोग के तौर पर लागू किया जाएगा। सफल होने पर इसे स्थायी रूप से लागू किया जाएगा।
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
मजदूर दिवस के मौके पर कई मजदूर के चेहरे पर देखी गई मुस्कान ,पुलिस कप्तान के पहल को मजदूरों ने सराहा,कहा ...
#
मुख्य मंत्री सम्राट चौधरी पहुंचे गया ,पार्टी कार्यकर्ताओ ने किया भव्य स्वागत ,बुद्ध पूर्णिमा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बोधगया हुए रवाना
#
बुद्ध पूर्णिमा पर जगमगाया बोधगया, प्रभात फेरी, 40 से अधिक देशों के जुटे श्रद्धालु
#
न रुकने की झंझट और न लाइन में लगने की टेंशन... देश का पहला बैरियरलेस टोल प्लाजा गुजरात में शुरू
#
'EC का फैसला पूरी तरह वैध', काउंटिंग में सिर्फ केंद्रीय कर्मचारियों की नियुक्ति पर TMC की याचिका खारिज
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
राहुल गांधी का पुतला दहन, युवा मोर्चा ने किया विरोध प्रदर्शन
#
बेल बिगहा के जंगल से भटके हिरण ग्रामिणी ने पकड़ा , हिरण को देखने लोगो की लगी भीड़
#
रमजान का महीना लोगों को संयम, सेवा और भाईचारे का देता है संदेश -डॉ प्रेम कुमार
#
बीपीएससी उत्तीर्ण शिक्षकों की नौकरी पर संकट
#
रामनवमी पथराव के बाद बलियापुर में शांति समिति की बैठक, 19 आरोपी गिरफ्तार, शांति बनाए रखने की अपील