Date: 17/05/2026 Sunday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
सड़क के किनारे 45 वर्षीय व्यक्ति का संदिग्ध परिस्थिति में मिला शव, मौके पर पहुंची पुलिस
3/14/2026 4:19:49 PM IST
98
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Munger
:मुंगेर में एक 45 वर्षीय व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थिति में सड़क किनारे मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक कल सुबह से ही घर से लापता था। आज उसका शव घर से करीब 200 मीटर दूर सड़क किनारे पड़ा मिला। शव पर कई जगह चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे परिजन हत्या कर शव फेंकने की आशंका जता रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाने में लगी है। वहीं मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है। मृतक की पहचान 45 वर्षीय रणजीत कुमार के रूप में हुई है, जो बड़ी दरियापुर स्थित गांधी पुस्तकालय के पास के रहने वाले थे। बताया जाता है कि रणजीत कुमार डेल्सकॉन होम कंपनी में काम करते थे। परिजनों के अनुसार, रणजीत कुमार शुक्रवार सुबह घर से निकले थे, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटे। काफी खोजबीन के बाद भी उनका कोई पता नहीं चला। इसी बीच देर रात स्थानीय लोगों ने मुंगेर रोड पर घर से करीब 200 मीटर की दूरी पर उनका शव सड़क किनारे पड़ा देखा। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और शव की पहचान की। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के सिर और शरीर पर कई जगह चोट के निशान पाए गए हैं, जिसके बाद परिजन हत्या कर शव फेंकने की आशंका जता रहे हैं। रणजीत कुमार अपने पीछे पत्नी, एक बेटा और एक बेटी छोड़ गए हैं। उनके पिता सिग्नेस्वर प्रसाद तांती और दो भाइयों का भी रो-रो कर बुरा हाल है। घटना की सूचना पर जमालपुर थाना की पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच की जा रही है।
मुंगेर से कोयलांचल लाइव के लिए इम्तियाज खान की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
माइक्रो‑फाइनेंस कर्मी से लूट का पुलिस ने किया खुलासा ,हथियार के साथ मुख्य आरोपी हुआ गिरफ्तार
#
कोईलवर में हुई बड़ी कार्रवाई, 450.91 ग्राम हेरोइन सहित तीन तस्कर गिरफ्तार
#
जितेश रवानी हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
#
यूनिक कलेक्शन में घुसकर अपराधी ने चलाई गोली, मौके पर पहुंचे सिटी एसपी ने कहा ...
#
अनुमंडल पदाधिकारी ने सील कराया अवैध बुचड़खाना ,स्थानीय लोगो कि शिकायत पर हुई करवाई
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
प्रेग्नेंसी में भी नहीं थम रहीं दीपिका पादुकोण,अल्लू अर्जुन के साथ करेंगी एक्शन सीन्स
#
बहन की मौत के बाद भाई ने बाथरूम में जलाया शव, 5 दिन तक घर में पड़ा रहा मृत शरीर
#
भारतीय जनता पार्टी का मूल मंत्र है ‘राष्ट्र प्रथम’ - राज सिन्हा
#
गया में खेल-कौशल का संगम: 10 हजार युवाओं ने दिखाया दम, 3 हजार का चयन, अब किट से बदलेगी तस्वीर
#
सड़क के किनारे 45 वर्षीय व्यक्ति का संदिग्ध परिस्थिति में मिला शव, मौके पर पहुंची पुलिस