Date: 01/05/2026 Friday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
मध्यान भोजन खाने से बच्चे बीमार,आमस के स्कूल में मचा हड़कंप
3/15/2026 4:38:01 PM IST
104
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Gaya :
गया के आमस प्रखंड स्थित रामपुर पंचायत के प्राथमिक विद्यालय रामपुर में शनिवार को मध्यान भोजन खाने के बाद बच्चे अचानक बीमार पड़ गएच्चों को उल्टी, चक्कर और पेट दर्द की शिकायत होने लगी, जिससे विद्यालय में अफरातफरी मच गई। आनन-फानन में सभी बच्चों को आमस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज किया गया। जानकारी के अनुसार, विद्यालय में मेनू के अनुसार शनिवार को खिचड़ी बनाई गई थी। भोजन करने के कुछ ही देर बाद कई बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी। बच्चों को चक्कर आना, सिर दर्द, पेट दर्द और उल्टी की शिकायत होने लगी। इसके बाद विद्यालय प्रबंधन ने तुरंत एंबुलेंस बुलाकर सभी बच्चों को आमस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। अस्पताल में इलाज करा रहे छात्रों ने बताया कि खिचड़ी खाने के थोड़ी देर बाद ही उन्हें सिर दर्द, चक्कर और पेट दर्द की शिकायत होने लगी। कुछ बच्चों को उल्टी भी होने लगी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आमस में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. किरण सिंह की देखरेख में सभी बच्चों का इलाज किया गया। चिकित्सकों ने बताया कि सभी बच्चों की हालत फिलहाल सामान्य है और उन्हें आवश्यक दवाएं दी गई हैं। इधर विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने बताया कि मेनू के अनुसार खिचड़ी बनाई गई थी। भोजन बनने के बाद शिक्षक और रसोइया ने पहले उसे चखकर भी देखा था, लेकिन किसी को कोई परेशानी नहीं हुई। बच्चों के भोजन करने के बाद कुछ छात्रों में उल्टी और पेट दर्द की शिकायत आई, जिसके बाद तुरंत एंबुलेंस बुलाकर उन्हें अस्पताल भेजा गया। फिलहाल सभी बच्चों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना के बाद अभिभावक भी चिंचित देखे गए।
गया से कोयलांचल लाइव के लिए मनोज कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
12वीं विज्ञान संकाय में100 प्रतिशत अंकों के साथ .शांभवी तिवारी ने बनीं नेशनल टॉपर ,परिवार और लोगो में खुशी का माहौल
#
धनबाद में अब होटल में ठहरने के लिए लोगों को चुकाने होंगे अब ज्यादा पैसे ,बिना नक्शा बने भवनों के रेगुलराइजेशन का रास्ता खुला....
#
शादी में पहुंचे चाचा की वज्रपात से हुई मौत, खुशियां मातम में हुई तब्दील
#
बर्खास्त जीविका दीदी ने की बहाली की मांग, आमरण अनशन किया शुरू
#
ईरान ने ट्रंप को दी खुली चुनौती; शांति प्रस्ताव ठुकराने पर फूटा गुस्सा,'दुश्मन को आ सकता है हार्ट अटैक'
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
हजारीबाग नाबालिग दुष्कर्म मामला : हाईकोर्ट ने DGP-गृह सचिव को नोटिस जारी कर माँगा जवाब
#
न्यूबुर्ग पल्स लैबोरेट्री का मेयर संजीव सिंह व विधायक रागिनी सिंह ने किया उद्घाटन
#
मुनीडीह में गैस कटर सिलेंडर फटने से दो की मौत, दो घायल, इलाज जारी
#
राहुल गांधी का पुतला दहन, युवा मोर्चा ने किया विरोध प्रदर्शन
#
बेल बिगहा के जंगल से भटके हिरण ग्रामिणी ने पकड़ा , हिरण को देखने लोगो की लगी भीड़