Date: 01/05/2026 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

चतरा एयर एंबुलेंस हादसा: 21 दिन बाद जंगल में मिला विमान का दूसरा इंजन
 

3/15/2026 6:49:01 PM IST

160
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Chatara :चतरा  के सिमरिया थाना क्षेत्र स्थित कासियतू करमटांड स्थित पत्थर पनिया जंगल में  23 फरवरी को हुए एयर एंबुलेंस  क्रैश के बाद आज विमान का दूसरा इंजन मिला है। महुआ चुनने गई महिलाओं को जंगल में  दूसरा इंजन दिखाई दिया और फिर  इसकी सूचना  सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई।  सूचना मिलते ही सिमरिया थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और इंजन को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि यह इंजन दुर्घटना स्थल से करीब एक किलोमीटर दूर जंगल में मिला है। गौरतलब है कि 23 फरवरी को इसी इलाके में एक एयर एंबुलेंस क्रैश हो गई थी, जिसमें पायलट समेत कुल सात लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी। हादसे के बाद से ही विमान के कुछ हिस्सों की तलाश की जा रही थी। थाना प्रभारी सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि बरामद इंजन को पुलिस ने सुरक्षित कब्जे में ले लिया है और जांच टीम के आने का इंतजार किया जा रहा है। जांच एजेंसियों को उम्मीद है कि इंजन मिलने से हादसे के कारणों का पता लगाने में महत्वपूर्ण मदद मिलेगी। इस विमान में पायलट, मरीज, डॉक्टर, पैरामेडिक स्टाफ और मरीज के परिजन समेत कुल सात लोग सवार थे, जिनकी इस भीषण हादसे में मौत हो गई थी। पुलिस और संबंधित विभाग पूरे मामले की जांच में जुटे हुए हैं।
 
चतरा से कोयलांचल लाइव के लिए प्रशांत जयवर्धन की रिपोर्ट