Date: 01/05/2026 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

भारत साक्षरता मूल्यांकन परीक्षा का आयोजन,15 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के नवसाक्षरों ने लिया भाग 

3/15/2026 6:49:01 PM IST

225
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
 Chatara  :चतरा के गिद्धौर प्रखंड अंतर्गत गांगपुर में  संकुल संसाधन केंद्र उत्क्रमित मध्य विद्यालय में आज  उल्लास-नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत मूल्यांकन परीक्षा का आयोजन किया गया। इस परीक्षा में विभिन्न विद्यालयों के पोषक क्षेत्र से15 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के नवसाक्षरों ने भाग लिया। परीक्षा में शामिल नवसाक्षरों में काफी उत्साह और आत्मविश्वास देखा गया।परीक्षा के सफल संचालन के लिए केंद्राधीक्षक मोहम्मद मुस्ताक आलम के नेतृत्व में व्यवस्था की गई। जहां कई लोग उपस्थित थे।इसके अलावा आईसीटी इंस्ट्रक्टर शिक्षक बिनय कुमार, सीआरपी प्रेमचंद कुमार साव तथा डाटा एंट्री ऑपरेटर प्रतीमा कुमारी परीक्षा के संचालन में उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान नवसाक्षरों को शिक्षा के महत्व के बारे में भी जानकारी दी गई।तथा उन्हें आगे भी पढ़ाई जारी रखने के लिए प्रेरित किया गया। यह कार्यक्रम वयस्क शिक्षा को बढ़ावा देने और समाज में साक्षरता दर बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।
 
 
चतरा से कोयलांचल लाइव के लिए प्रशांत जयवर्धन की रिपोर्ट