Date: 21/03/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
गया एयरपोर्ट पर अतरराष्ट्रीय ड्रग्स तस्करी का हुआ खुलासा, 25 किलो हाइड्रोपोनिक वीड्स के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार
1/27/2026 11:55:53 AM IST
105
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Gaya
:गया अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कस्टम विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। थाई एयर एशिया की फ्लाइट एफडी-122 से आए यात्रियों की जांच के दौरान 25 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक वीड्स (उच्च गुणवत्ता का गांजा) बरामद किया गया।
इस मामले में दो महिलाओं समेत कुल पांच तस्करों को हिरासत में लिया गया है। कस्टम अधिकारियों ने बताया कि उड़ान के आगमन के बाद यात्रियों के बैग को एक्स-रे मशीन से स्कैन किया गया, जिसमें संदिग्ध वस्तुएं नजर आईं। भौतिक जांच में सामने आया कि नशीला पदार्थ खिलौनों के डिब्बों में बेहद चालाकी से छिपाकर लाया गया था।
ऊपर से खिलौनों के छोटे-छोटे पार्ट्स रखकर पैकिंग की गई थी, ताकि जांच एजेंसियों को गुमराह किया जा सके। गिरफ्तार किये गए तस्करो में में उत्तर प्रदेश के अश्विनी कुमार द्विवेदी, गौरव विधुरी और गुलशन मीना शामिल हैं, जबकि पंजाब की रहने वाली मनप्रीत कौर और दिलप्रीत कौर को भी हिरासत में लिया गया है। प्रारंभिक पूछताछ में अश्विनी कुमार द्विवेदी की भूमिका गिरोह के सरगना के रूप में सामने आ रही है। गया एयरपोर्ट के कार्यवाहक निदेशक अवधेश कुमार ने बरामदगी की पुष्टि करते हुए बताया कि सभी आरोपितों से कस्टम विभाग द्वारा गहन पूछताछ की जा रही है और मंगलवार को उन्हें गया कोर्ट में पेश किया जाएगा। यह कार्रवाई सुरक्षा एजेंसियों के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है।
गया से कोयलांचल लाइव के लिए मनोज कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
निर्दयी पिता ने दूधमुंही बच्ची को पटक कर मारा, मां का रो-रोकर हुआ बुरा हाल
#
तीन साल के बच्चे की मौत का मामला गरमाया,कार चालक की गिरफ्तारी नहीं होने पर नाराज दिखे परिजन
#
किसी भी हाल में छोरे नहीं जायेंगे अपराधी : पुलिस अधीक्षक......
#
साइबर ठगी का सेंटर जामताड़ा में साइबर पुलिस की कारवाई, छः साइबर ठग गिरफ्तार
#
80 फीट गहरी खदान में मिला अज्ञात शव,इलाके में सनसनी,पुलिस ने बताया ....
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
युवक की गला रेतकर हत्या, इलाके में दहशत,घटना स्थल से पुलिस को लगी अहम सुराग
#
पुलिस जवान पर कार से हमला करने वाला तीन आरोपियों चढ़ा पुलिस के हत्थे
#
बकरी चोर गिरोह का हुआ भंडाफोड़, कार से पकड़ी गई12 बकरियां,पुलिस गिरोह का पता लगाने में जुटी
#
मैथिली भारत की संस्कृतिक और लोकप्रिय भाषा है -दीपिका पांडेय सिंह
#
13 वर्षीय किशोरी ने लगाई फांसी ,जाँच में जुटी पुलिस