Date: 20/05/2026 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

 बिहार दिवस पर श्रम संसाधन मंत्री ने कही बड़ी बात ...

3/22/2026 6:45:54 PM IST

96
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Aara  :बिहार के 114वां स्थापना दिवस पर आज आरा पहुंचे श्रम संसाधन मंत्री संजय सिंह टाइगर जिन्होंने दिप प्रज्वलित कर  बिहार दिवस के कार्यक्रम का उद्घाटन किया।मंत्री के अलावे आरा सांसद सुदामा प्रसाद ,भोजपुर डीएम एवं डीडीसी ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। यह कार्यक्रम आरा के वीर कुंवर सिंह स्टेडियम में की गई। नाम की महिमा: ‘विहार’ से ‘बिहार’ बनने की वह यात्रा जो बुद्ध और महावीर के शांति संदेश से शुरू हुई। वही इस कार्यक्रम में टोटल 31 विभागों का स्टॉल भी लगाया गया । आपको बताते चले कि इस स्टॉल में आम लोगों की जो जन सुविधाएं हैं और उसे उपेक्षित है उनको इससे  रूबरू कराया गया। आपको बताते चले कि इस दौरान श्रम संसाधन मंत्री संजय सिंह टाइगर ने खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन भी किया। आगे उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में पूरा देश तरक्की कर रहा है इसके साथ-साथ बिहार भी अब नई ऊंचाइयों पर स्थापित हो गया है।
 
आरा से कोयलांचल लाइव के लिए आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट