Date: 20/06/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
गैस सिलेंडर की भारी किल्लत दुकान बंद करने की आई नौबत
3/28/2026 6:53:59 PM IST
92
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Munger
: मुंगेर में इन दिनों कमर्शियल गैस सिलेंडर की भारी किल्लत देखने को मिल रही है। हालात ऐसे हैं कि कई छोटे-बड़े होटल, ढाबे और दुकानें बंद होने के कगार पर पहुंच गई हैं। मजबूरी में दुकानदार अब पुराने विकल्प कोयला और लकड़ी की ओर लौटने की तैयारी कर रहे हैं। दरअसल अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच चल रहे तनाव का असर अब स्थानीय बाजारों पर दिखने लगा है। गैस सप्लाई प्रभावित होने से मुंगेर में कमर्शियल सिलेंडर की भारी कमी हो गई है। स्थिति यह है कि गैस एजेंसियों ने विभागीय निर्देश के तहत कमर्शियल कनेक्शन पर गैस देना लगभग बंद कर दिया है, ताकि घरेलू उपभोक्ताओं की सप्लाई किसी तरह बनी रह सके। लेकिन हकीकत यह है कि घरेलू गैस की पूर्ति भी मांग के अनुसार नहीं हो पा रही है, जिससे बैकलॉग लगातार बढ़ता जा रहा है। मुंगेर की सबसे बड़ी उपभोक्ता आधार वाली परिवार गैस एजेंसी के प्रोपराइटर सुबोध वर्मा बताते हैं कि उनके पास करीब 36 हजार उपभोक्ता हैं, जिनके लिए हर महीने लगभग 27 हजार सिलेंडर की जरूरत होती है। लेकिन उन्हें हर महीने 8 से 10 हजार सिलेंडर कम मिल रहे हैं, जिससे समस्या और गहराती जा रही है।वहीं, एजेंसी के पास 237 कमर्शियल कनेक्शन होने के बावजूद विभाग के आदेश के कारण केवल चुनिंदा सरकारी संस्थानों जैसे अस्पतालों में भोजन सप्लाई करने वाली जीविका रसोई, पुलिस लाइन और एससी-एसटी आवासीय विद्यालय को ही गैस दी जा रही है। कमर्शियल उपभोक्ताओं का कहना है कि उन्हें गैस नहीं मिल रही है, जिससे उनके सामने दुकान बंद करने की नौबत आ गई है। वैकल्पिक ईंधन की ओर जाना भी आसान नहीं है, क्योंकि अब कोयला भी आसानी से उपलब्ध नहीं हो रहा है।ऐसे में मुंगेर के छोटे कारोबारियों के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है। अगर जल्द ही गैस की आपूर्ति सामान्य नहीं हुई, तो इसका सीधा असर स्थानीय बाजार और रोजगार पर पड़ सकता है। फिलहाल सभी की नजर प्रशासन और गैस कंपनियों पर टिकी है कि कब तक इस संकट का समाधान निकलता है।
कोलयांचल लाइव के लिए मुंगेर से इम्तियाज खान की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
केरल में शिगेला संक्रमण से हड़कंप, एक और बच्चे की मौत के बाद बढ़ी चिंता
#
इबोला वायरस को लेकर अलर्ट मोड में स्वास्थ्य विभाग, अस्पतालों में बनाए गए आइसोलेशन वार्ड
#
मरीजों के हित में सख्त नियम, इमरजेंसी वार्ड में सिर्फ एक अटेंडेंट को प्रवेश
#
भारत में बदलता स्वास्थ्य ट्रेंड : मोटापा बढ़ा, कुपोषण में आई कमी
#
सदर अस्पताल में हाई डिपेंडेंसी यूनिट शुरू, गंभीर मरीजों को मिलेगा बेहतर उपचार
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
भारत-अमेरिका संबंधों पर अहम कूटनीतिक बैठक, वैश्विक सुरक्षा पर दोनों देशों का साझा रुख
#
स्वास्थ्य उपकरणों रखरखाव के लिए बिहार सरकार ने दी हरी झंडी , पहली किस्त के रूप में 13.20 करोड़ रुपये स्वीकृत
#
अंतरधार्मिक विवाह बना चर्चा का विषय, प्रेमी युगल ने हिंदू रीति-रिवाज से रचाई शादी।
#
पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर, लेकिन 4 साल के उच्चतम स्तर पर; आम जनता पर बढ़ा बोझ
#
प्रदूषण नियंत्रण, नियोजन सहित कई मांगो को लेकर पार्षद ने नेतृत्वके आउटसोर्सिंग का हुआ चक्का जाम