Date: 31/03/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
रामनवमी पथराव के बाद बलियापुर में शांति समिति की बैठक, 19 आरोपी गिरफ्तार, शांति बनाए रखने की अपील
3/31/2026 4:28:01 PM IST
11
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad :
धनबाद के बलियापुर थाना क्षेत्र मैं रामनवमी जुलूस पर हुए पथराव प्रकरण को लेकर मंगलवार को बलियापुर थाना परिसर में शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का नेतृत्व एसएसपी प्रभात कुमार, सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो और निरसा विधायक अरूप चटर्जी ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान सिटी एसपी, एसडीएम एडीएम लोन ऑर्डर, डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर, डीएसपी 1, एसडीपीओ सिंदरी, थाना प्रभारी समेत कई विभागीय अधिकारी तथा बलियापुर क्षेत्र के स्थानीय प्रतिनिधि मौजूद रहे। बैठक में रामनवमी के दिन हुई घटना पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। अधिकारियों ने बताया कि जुलूस के दौरान अचानक हुई पथराव की घटना से क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया था। बैठक में इस बात की समीक्षा की गई कि किन कारणों से विवाद बढ़ा और इसमें किन असामाजिक तत्वों की भूमिका रही। दोनों समुदायों के लोगों ने बैठक में हिस्सा लिया और सभी ने मिलकर आपसी सद्भाव बनाए रखने का संकल्प दोहराया। अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि बलियापुर शांत इलाका रहा है और इस तरह की घटना पहली बार सामने आई है, इसलिए भविष्य में किसी भी तरह की अफवाह, गलतफहमी या उकसावे से बचने की अपील की गई। बैठक में पुलिस प्रशासन ने जानकारी दी कि अब तक कुल 19 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। एसएसपी ने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि जिन लोगों का नाम जांच में सामने आ रहा है, वे स्वयं थाना पहुँचकर अपनी बात रखें। यदि किसी निर्दोष का नाम शामिल हुआ है, तो वह भी सबूत के साथ थाना आए, निष्पक्ष जांच के बाद उसे राहत प्रदान की जाएगी।
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
पॉक्सो कांड में व्यवहार न्यायालय ने दोषी को 20 वर्ष की सुनाई सजा
#
हजारीबाग नाबालिग दुष्कर्म मामला : हाईकोर्ट ने DGP-गृह सचिव को नोटिस जारी कर माँगा जवाब
#
गोमो स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव को लेकर बढ़ी पहल, सांसद ने रेल मंत्री को सौंपा प्रस्ताव
#
लोक जनसुनवाई में ग्रामीणों का हंगामा,जमकर विरोध प्रदर्शन
#
नगर निगम की दूसरी बैठक में जलापूर्ति और सफाई व्यवस्था हुआ पर बड़ा फैसला,बोले मेयर संजीव सिंह ...
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
नीट छात्रा मौत मामला : छात्रा के भाई के धमकी के बाद पीड़ित परिवार की बढ़ी सुरक्षा, CCTV से कड़ी निगरानी
#
पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ पुलिस ने प्रिंस गैंग का एक शूटर सुदीश ओझा को ठोका!,दो घायल
#
मोटरसाइकिल चोर गिरोह का हुआ भंडाफोड़,11बाइक सहित 5 मोटरसाइकिल चोर गिरफ्तार
#
गर्मी आते ही AC के दाम में होगा तगड़ा उछाल, ये कंपनी करेगी AC महंगा
#
मेयर प्रत्याशी रवि बुंदेला का धूमधार प्रचार ,वार्ड 30-31 पहुंच लिया हाजी अफजल खान का आशीर्वाद,कहा ...