Date: 30/06/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
डेबिट कार्ड बदल कर ठगों ने जमकर की खरीदारी, एक लाख चौदह हजार का लगाया चुना,
3/31/2026 4:28:01 PM IST
98
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jahanabad
: गया के जहानाबाद जिले में साइबर ठगी का एक और मामला सामने आया है, जहां एटीएम कार्ड बदलकर ठगों ने एक व्यक्ति के खाते से 1 लाख 14 हजार 894 रुपये की निकासी कर ली। घटना के बाद पीड़ित ने नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके आधार पर पुलिस जांच में जुट गई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, नगर थाना क्षेत्र के आदर्श नगर निवासी नागेंद्र शर्मा पैसे निकालने के लिए कोर्ट एरिया स्थित एसबीआई एटीएम पहुंचे थे। इसी दौरान एटीएम मशीन में उनका कार्ड फंस गया। वहां मौजूद एक युवक ने मदद के नाम पर उन्हें एक मोबाइल नंबर दिया और उस पर कॉल करने की सलाह दी। कॉल करने पर उनसे एटीएम पिन दर्ज करने को कहा गया, लेकिन इसके बावजूद कार्ड मशीन से बाहर नहीं आया। युवक ने उन्हें शाम तक कार्ड मिलने की बात कहकर वहां से भेज दिया।कुछ देर बाद ही नागेंद्र शर्मा के मोबाइल पर खाते से पैसे कटने के संदेश आने लगे। जांच करने पर पता चला कि उनके खाते से 40 हजार रुपये नकद निकाले गए हैं। इसके अलावा मसौढ़ी स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान से 66 हजार रुपये की खरीदारी की गई, जबकि पटना में 8 हजार 894 रुपये की अतिरिक्त ट्रांजेक्शन भी की गई।बताया जाता है कि मसौढ़ी के संबंधित प्रतिष्ठान में खरीदारी के दौरान ठग सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। फुटेज में उन्हें सामान खरीदने के बाद एक पिकअप वाहन में लोड करते हुए देखा गया है।घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज जब्त कर ली है और उसके आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।इधर, जिले में एटीएम कार्ड बदलकर ठगी की घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, जिससे आम लोगों में भय का माहौल है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि एटीएम का उपयोग करते समय सतर्क रहें और किसी अनजान व्यक्ति की सहायता लेने से बचें।
कोलयांचल लाइव के लिए जहानाबाद से पंकज कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
भीषण सड़क हादसा: बाइक-पिकअप की टक्कर में दो युवकों की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
#
इलाज की उम्मीद में निकले पिता-पुत्र, सड़क हादसे में दोनों की मौत
#
कानून व्यवस्था फेल, अपराधियों के साथ पुलिस भी दोषी : भानु प्रताप शाही
#
गेहूं काटने के विवाद में हुई हत्या, 6 साल बाद आया फैसला, सभी दोषियों को उम्रकैद
#
राम मंदिर चढ़ावा मामले में बढ़ी जांच, ट्रस्ट पदाधिकारियों से घंटों हुई पूछताछ
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
एक्शन में EC : बंगाल चुनाव से पहले 2.41 करोड़ की फर्जी ‘डियर’ लॉटरी हुई जब्त,सिंडिकेट का तार जुड़ा धनबाद से
#
18 मई से फ्रेंच ओपन का होगा आगाज, कार्लोस अलकराज का खेलना संदिग्ध
#
RCB की दूसरी जीत के बाद विराट कोहली हुए भावुक, इंस्टाग्राम पर किया पोस्ट
#
डेबिट कार्ड बदल कर ठगों ने जमकर की खरीदारी, एक लाख चौदह हजार का लगाया चुना,
#
नीट परीक्षा पेपर लीक मामले यूथ कांग्रेस ने केंद्रीय शिक्षा शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का किया पुतला दहन ,कहा .....