Date: 18/09/2026 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

आवारा कुत्तों का आतंक,40 से अधिक लोगों को काटा, इलाज कराने अस्पताल पहुंच रहे लोग 

4/2/2026 11:35:12 AM IST

233
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Gaya  :बिहार के गया में आवारा कुत्तों का आतंक बुधवार को देखने को मिला. आवारा कुत्तों ने गया शहर में 40 से अधिक लोगों को काटा. 12 घंटे के भीतर 40 लोग गया के जयप्रकाश नारायण अस्पताल में इलाज करने को पहुंचे. वही, इसके अलावा कुछ और लोगों को भी आवारा कुत्तों के द्वारा काटा गया है. फिलहाल अस्पताल के द्वारा 40 ऐसे मरीजों का इलाज किया जा चुका है. वही, ऐसे मरीजों के आने का सिलसिला देर रात तक लगातार जारी है. सभी को एंटी रेबीज की सुई भी उन्हें लगाई गई है, फिलहाल डॉग बाइट की इस तरह की बड़ी घटना के बाद शहर के लोगों में दहशत का माहौल है. क्योंकि गया शहर के किसी एक एरिया में नहीं, बल्कि कई मोहल्ले से इस तरह की घटना सामने आ रही है. चौक, जीबी रोड, नई गोदाम, बैरागी समेत अन्य स्थानों पर डॉग बाइट की घटनाएं हुई है. वही जय प्रकाश नारायण अस्पताल के नर्सिंग ऑफिसर धीरज शर्मा ने बताया कि मॉर्निंग से अब तक 40 ऐसे मामले आ चुके हैं, जिन्हें आवारा कुत्ते द्वारा काटा गया है. 40 के बाद भी मरीजों के आने का सिलसिला जारी है. कई लोग बाहर में बैठे हुए हैं. जेपीएन अस्पताल में मरीजों का इलाज किया जा रहा है. उन्हें एंटी रेबीज की सूई दी जा रही है.
 
गया से कोयलांचल लाइव के लिए मनोज कुमार की रिपोर्ट 


सम्बंधित खबरें

# वन विभाग,गुमला द्वारा बायो डाइवर्सिटी पार्क का आज उपायुक्त दिलेश्वर महतो ने निरीक्षण किया, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश.....
#
SNMMCH के पारा मेडिकल छात्रों का 6 माह से मानदेय बकाया, भुगतान की मांग को लेकर सिविल सर्जन कार्यालय पहुंचे छात्र
 

# सदर अस्पताल में सैकड़ों पोस्टमार्टम और इंज्यूरी रिपोर्ट लंबित, कोर्ट ने उपाधीक्षक पर लगाया 5 हजार का जुर्माना
#  रेलवे अस्पताल में अजगर से मचा हड़कंप, मेल मेडिकल वार्ड में 2 घंटे तक रही दहशत
#
SNMMCH में बड़ी लापरवाही,HIV पॉजिटिव प्रसूता का बिना सेफ्टी किट हुआ सिजेरियन, चार अन्य प्रसूताओं का भी हुआ ऑपरेशन,पॉजिटिव आते ही मचा हड़कंप,अधीक्षक ने दिए जांच के आदेश...........