Date: 04/04/2026 Saturday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

आवारा कुत्तों के लिए बनाया गया फूड प्वाइंट, लेकिन नहीं दिया जा रहा भोजन 

4/3/2026 4:29:37 PM IST

27
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Munger: मुंगेर के तारापुर नगर पंचायत की एक अच्छी पहल अब लापरवाही की भेंट चढ़ती नजर आ रही है। आवारा कुत्तों के लिए बनाए गए “फूड प्वाइंट” अब सिर्फ दिखावा बनकर रह गया हैं। नगर पंचायत ने दो जगहों पर स्टैंड और बर्तन तो लगा दिए, लेकिन न खुद वहां भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है और न ही लोग इसका इस्तेमाल कर रहे हैं। दरअसल आवारा कुत्तों को भोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से तारापुर नगर पंचायत ने करीब पांच महीने पहले एक पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया था। इसके तहत धोनी और फैजलीगंज इलाके में बैनर लगे स्टैंड और बर्तनों के साथ डॉग फूड प्वाइंट  बनाए गए थे। नगर पंचायत ने लोगों से अपील की थी कि वे घर का बचा हुआ खाना कूड़े में फेंकने के बजाय इन फूड प्वाइंट पर डालें, ताकि आवारा कुत्तों को भोजन मिल सके। लेकिन तस्वीर कुछ और ही है ।शुरुआती तीन-चार दिनों तक तो यहां भोजन डाला गया लेकिन उसके बाद यह पहल पूरी तरह ठप पड़ गई।एक तरफ नगर पंचायत की अनदेखी, तो दूसरी तरफ लोगों में जागरूकता की कमी दोनों ने मिलकर इस योजना को बेअसर बना दिया। अब इन फूड प्वाइंट पर लगे बर्तन गंदे और सूखे पड़े हैं। जहां पहले कुत्तों के लिए भोजन की व्यवस्था होनी थी, वहां अब गंदगी और लापरवाही का नजारा देखने को मिल रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिन जगहों पर ये बर्तन लगाए गए हैं, वहां पहले से ही कूड़ा फेंका जाता रहा है और सफाई की व्यवस्था भी ठीक नहीं है। ऐसे में लोग वहां खाना डालने के बजाय अपने घरों के बाहर ही कुत्तों को बचा हुआ भोजन दे देते हैं। एक अच्छी सोच और पहल, अगर सही तरीके से लागू न हो तो कैसे बेकार साबित हो सकती है, इसका उदाहरण है तारापुर का यह “डॉग फूड प्वाइंट” प्रोजेक्ट। अब देखना होगा कि नगर पंचायत इस ओर दोबारा ध्यान देती है या यह योजना यूं ही बेरुखी की भेंट चढ़ जाएगी।
 
कोयलांचल लाइव के लिए मुंगेर से इम्तियाज़ की रिपोर्ट 




ट्रेंडिंग न्यूज़

# परीक्षा में नक़ल करवाने के नाम पर हुआ 8 लाख का सौदा, पुलिस ने हाईटेक नकल गिरोह का किया पर्दाफाश,3 गिरफ्तार
# पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास और जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने एग्रीको स्थित अपने आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओ के साथ खेली होली , रघुबर दास ने प्रदेशवासियों को होली की दी शुभकामनाएं 
#
 जेडीयू जिला कार्यालय कर्पूरी सभागार में नए अध्यक्ष का हुआ स्वागत,नए अध्यक्ष प्रो.सुशील कुमार सिन्हा ने संगठन को लेकर कहा ....
 

# 26/11 हमले पर बनी फिल्म 'भारत भाग्य विद्धता में नजर आएंगी Kangana Ranaut
#
वीडियो जारी कर प्रिंस खान ने हमले की ली जिम्मेदारी ,फहीम खान और उसके परिवार को जान से मारने की दी धमकी,सिटी एसपी ने कहा प्रिंस खान और उसके नेटवर्क को कर देंगे ...