Date: 02/06/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
मैकेनिक अफरोज को गोली मरने वाला शूटर शिवम गिरफ्तार
4/3/2026 6:43:40 PM IST
101
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Aara: आरा शहर के टाउन थाना क्षेत्र के पश्चिम टोला मोहल्ला में बाइक मैकेनिक मो. अफरोज की गोली मारकर हत्या किए जाने की घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और मुख्य आरोपी शूटर शिवम कुमार को घर दबोचा है। शिवम कुमार नगर थाना क्षेत्र के तरी मोहल्ला निवासी सरोज सिंह का 19 वर्षीय पुत्र बताया जा रहा है। वहीं इसके साथ सत्यम कुमार पिता दिनेश सिंह केशवपुर गांव निवासी को भी पुलिस ने इसी मामले में पकड़ा है। इसकी जानकारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर 1 राजकुमार साह ने प्रेस वार्ता कर दी है। वायरल वीडियो फुटेज में सरेआम सड़क पर बाइक मैकेनिक को गोली मारते देखा जा रहा है। मृतक के भाई चौधरियाना, तरी मोहल्ला निवासी मो. शमी अहमद के बयान पर दर्ज प्राथमिकी में तरी मोहल्ला निवासी शिवम सिंह, उसके पिता सरोज सिंह एवं बड़हरा थाना क्षेत्र के केशोपुर निवासी सत्यम कुमार को नामजद किया गया था। साथ ही चार-पांच अज्ञात लोगों को भी आरोपित बनाया गया है।पुलिस ने इस मामले में नामजद आरोपित सत्यम कुमार मुख्य आरोपित शिवम कुमार गिरफ्तार कर लिया है।प्राथमिकी में कहा गया है कि बुधवार की रात मो. अफरोज पटना से बाइक का पार्ट्स खरीद कर लौट रहे थे। रास्ते में सीके रोड स्थित एक क्लिनिक के पास सरोज सिंह, शिवम सिंह और सत्यम कुमार उससे झगड़ा करने लगे। सूचना मिलने पर शफी अहमद पहुंचे, तो सरोज सिंह के ललकारने पर शिवम सिंह और सत्यम कुमार द्वारा खदेड़ कर अफरोज को गोली मार दी गई।
कोयलांचल लाइव के लिए आरा से आशुतोष पाण्डेय की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
बच्चों के विवाद में चली गोली, 21 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल, जाँच में जुटी पुलिस
#
धक्का मारकर स्टार्ट हुई एम्बुलेंस, स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों पर फिर उठे सवाल
#
खेत की रखवाली कर रहे युवक की गोली मारकर हत्या, गांव में दहशत और शोक का माहौल
#
प्रेमी आज़ाद निकला दगाबाज, दोस्तों से मिल प्रेमिका की इज़्ज़त की तार-तार,6 गिरफ्तार
#
मद्यनिषेध विभाग की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
गुरुकुल हॉस्टल छात्र मौत मामला :पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुला हत्या का राज , कैंटीन में कार्यरत गार्ड हुआ गिरफ्तार
#
उप प्रमुख अनिरुद्ध यादव के विरुद्ध लाया गया अविश्वास प्रस्ताव,साधना देवी बनी नई उप प्रमुख
#
ट्रक ने तरबूज से भरी गाड़ी पिकअप को मारी जोरदार टक्कर, गाड़ी हुई क्षतिग्रस्त, 2 घायल
#
निशुल्क डेंटल जांच शिविर का आयोजन,सैकड़ो महिलाएं युवा तथा बुजुर्गो ने उठाया लाभ
#
ईद धूम-धाम से मनाया गया...