Date: 19/09/2026 Saturday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

धक्का मारकर स्टार्ट हुई एम्बुलेंस, स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों पर फिर उठे सवाल

6/2/2026 3:02:28 PM IST

101
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Aurangabad : सदर अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाल स्थिति एक बार फिर सामने आई है। मंगलवार को एक मरीज को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया, लेकिन अस्पताल में उपलब्ध एम्बुलेंस की हालत बेहद खराब निकली। बताया गया कि एम्बुलेंस स्टार्ट ही नहीं हो रही थी, जिसके बाद कर्मचारियों को उसे धक्का मारकर चालू करना पड़ा। काफी मशक्कत के बाद एम्बुलेंस को किसी तरह स्टार्ट किया गया और मरीज को रेफर सेंटर के लिए भेजा गया। इस घटना ने अस्पताल की व्यवस्थाओं और स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मौके पर मौजूद लोगों ने व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताई। इस मामले पर राष्ट्रीय जनता दल के जिला प्रवक्ता डॉ. रमेश यादव ने भी प्रतिक्रिया देते हुए स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि राज्य का स्वास्थ्य विभाग भी अब जर्जर स्थिति में पहुंच गया है और अस्पतालों की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। उन्होंने विभागीय व्यवस्था में सुधार की मांग की है ताकि मरीजों को समय पर और बेहतर इलाज मिल सके।
 
औरंगाबाद से कोयलांचल लाइव के लिए रुपेश की रिपोर्ट