Date: 02/06/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
बच्चों के विवाद में चली गोली, 21 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल, जाँच में जुटी पुलिस
6/2/2026 6:57:10 PM IST
21
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Ara:
भोजपुर जिले के आरा शहर में बच्चों के बीच हुए मामूली विवाद ने सोमवार की देर रात खूनी रूप ले लिया। नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग बीवीजान के हाता मोहल्ले में पड़ोसियों के बीच तनाव इतना बढ़ गया कि एक युवक ने कथित तौर पर पड़ोसी महिला को गोली मार दी। गोली महिला के पेट में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए पटना रेफर कर दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही नवादा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
बच्चों की लड़ाई ने लिया हिंसक मोड़-
घायल महिला की पहचान धनजी कुमार की पत्नी सपना देवी (21 वर्ष) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार सोमवार की शाम करीब आठ बजे पड़ोसी मुदय यादव के बच्चों और उनके बच्चों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी और झगड़ा हुआ था। स्थानीय लोगों ने हस्तक्षेप कर उस समय विवाद को शांत करा दिया था और मामला खत्म हो गया था।
परिजनों ने पड़ोसी पर लगाया आरोप-
घायल महिला के पति धनजी कुमार ने सीधे तौर पर पड़ोसी मुदय यादव पर गोली मारने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि बच्चों के बीच हुए झगड़े को लेकर आरोपी पहले से नाराज था। देर रात उसने उसी विवाद को आधार बनाकर हमला कर दिया। धनजी कुमार का कहना है कि अगर समय रहते महिला को अस्पताल नहीं पहुंचाया जाता तो उसकी जान भी जा सकती थी। उन्होंने प्रशासन से आरोपित की तत्काल गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
मौके पर पहुंची पुलिस, जांच शुरू-
घटना की सूचना मिलते ही नवादा थाना पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मामले से जुड़े साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं। नवादा थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रारंभिक जांच में बच्चों के विवाद के बाद फायरिंग की बात सामने आई है। घायल महिला को बेहतर इलाज के लिए पटना भेजा गया है। परिजनों के बयान और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर पूरे मामले की गहन छानबीन की जा रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
कोयलांचल लाइव के लिए आरा से आशुतोष की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
धक्का मारकर स्टार्ट हुई एम्बुलेंस, स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों पर फिर उठे सवाल
#
खेत की रखवाली कर रहे युवक की गोली मारकर हत्या, गांव में दहशत और शोक का माहौल
#
प्रेमी आज़ाद निकला दगाबाज, दोस्तों से मिल प्रेमिका की इज़्ज़त की तार-तार,6 गिरफ्तार
#
मद्यनिषेध विभाग की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद
#
PAT-2025 सफल अभ्यर्थियों का भविष्य संकट में, पीजी रिजल्ट में देरी होने से नामांकन प्रक्रिया प्रभावित
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
गुरुकुल हॉस्टल छात्र मौत मामला :पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुला हत्या का राज , कैंटीन में कार्यरत गार्ड हुआ गिरफ्तार
#
उप प्रमुख अनिरुद्ध यादव के विरुद्ध लाया गया अविश्वास प्रस्ताव,साधना देवी बनी नई उप प्रमुख
#
ट्रक ने तरबूज से भरी गाड़ी पिकअप को मारी जोरदार टक्कर, गाड़ी हुई क्षतिग्रस्त, 2 घायल
#
निशुल्क डेंटल जांच शिविर का आयोजन,सैकड़ो महिलाएं युवा तथा बुजुर्गो ने उठाया लाभ
#
ईद धूम-धाम से मनाया गया...