Date: 18/09/2026 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

प्रेमी आज़ाद निकला दगाबाज, दोस्तों से मिल प्रेमिका की इज़्ज़त की तार-तार,6 गिरफ्तार 

6/1/2026 6:02:36 PM IST

149
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
आजमगढ़: जहानागंज थाना क्षेत्र में युवती से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद सभी छह आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। घटना 29 मई की रात की बताई जा रही है, जबकि पीड़िता की मां की तहरीर पर 31 मई को मुकदमा दर्ज किया गया था। सीओ सदर आस्था जायसवाल ने बताया कि पीड़िता की मां ने थाने में तहरीर देते हुए पुलिस को बताया था कि उसकी 19 ‌‌वर्षीय पुत्री को अंबेडकर नगर का रहने वाला युवक आजाद रात को मिलने के लिए बुलाया था। जहां पहले से मौजूद गांव के कुछ युवक पहले से ही मौजूद थे। युवती को अकेला पाकर सभी ने बारी-बारी से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।
 
कोयलांचल लाइव डेस्क