Date: 05/04/2026 Sunday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
अजब प्रेम की गजब कहानी,प्रेमी-प्रेमिका के दोनों के दो-दो बच्चे
4/4/2026 12:17:16 PM IST
108
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad
: धनबाद के महुदा मोड़ पर एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के सामने कथित प्रेमिका के माथे में सिंदूर भर दिया। पत्नी ने पति का पीछा कर उन्हें रंगे हाथ पकड़ा था। महुदा मोड़ में शुक्रवार सुबह एक अजीबोगरीब मामला सामने आया। बागड़ा निवासी राखोहरि महतो ने अपनी पत्नी के सामने ही अपनी कथित शादीशुदा प्रेमिका के माथे में सिंदूर भर दिया। पति की इस हरकत से महिला सकते में आ गई और शोर मचाने लगी। देखते ही देखते वहां लोगों की काफी भीड़ जमा हो गई।प्रेमी-प्रेमिका दोनों दिहाड़ी मजदूर सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के पति तथा उसकी कथित शादीशुदा प्रेमिका को अपने साथ थाने ले गई, जहां पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। राखोहरि की पत्नी ने बताया कि उसका पति दिहाड़ी मजदूर है। ढलाई के काम के लिए वह अन्य मजदूरों के साथ जाता था। इसी दौरान उसकी मुलाकात तेलमच्चो की एक महिला से हुई, जो स्वयं भी ढलाई के काम में मजदूरी करती थी।विरोध करने पर युवक पत्नी के साथ करता मारपीट पिछले छह माह से दोनों के बीच काफी नजदीकियां बढ़ गई थीं। इसकी शिकायत उसने महिला के पति और उसके ससुराल वालों से भी की, लेकिन कोई असर नहीं पड़ा। शिकायत करने पर उसका पति उसके साथ मारपीट भी करता था।गुरुवार को उसके पति ने बताया कि वह शुक्रवार को लिफ्ट ढलाई के काम के लिए जाएगा। इस पर उसे संदेह हुआ और वह उसका पीछा करते हुए तेलमच्चो पहुंच गई। महुदा मोड़ पर उसका पति महिला को अपनी बाइक पर बैठाने ही वाला था कि तभी उसने उसे पकड़ लिया। इसके बाद दोनों के बीच तकरार होने लगी। इसी दौरान उसने पास की दुकान से सिंदूर लाकर महिला के माथे में भर दिया।दोनों के दो-दो बच्चे सूचना मिलने पर मुखिया पति शिबू महतो भी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने दोनों पक्षों के परिजनों को थाने बुलाकर समझौता कराने का प्रयास किया, लेकिन देर शाम तक दोनों प्रेमी-प्रेमिका मानने को तैयार नहीं थे।थाना प्रभारी ललित रंजन भगत ने बताया कि दोनों पक्षों को बुलाकर आगे निर्णय लिया जाएगा। फिलहाल प्रेमिका को उसके घर भेज दिया गया है, जबकि प्रेमी को थाने में ही रखा गया है। दोनों के दो-दो बच्चे हैं।
संजना सिंह कोलयांचल लाइव डेक्स
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
संजीव कुमार झा को राजगंज थाने की मिली कमान, अलिसा कुमारी का ढहा आलीशान किला
#
JSLPS कर्मियों ने समाहरणालय में किया जोरदार प्रदर्शन, भुगतान व वृद्धि की उठी मांग
#
कलर कोडिंग प्रणाली के विरोध में ऑटो चालकों का फूटा गुस्सा, चालकों ने किया सड़क जाम
#
बीपीएससी उत्तीर्ण शिक्षकों की नौकरी पर संकट
#
तेज रफ़्तार ने ली दो मासूमो को जान,गांव वाले आक्रोशित
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
जेडीयू जिला कार्यालय कर्पूरी सभागार में नए अध्यक्ष का हुआ स्वागत,नए अध्यक्ष प्रो.सुशील कुमार सिन्हा ने संगठन को लेकर कहा ....
#
वीडियो जारी कर प्रिंस खान ने हमले की ली जिम्मेदारी ,फहीम खान और उसके परिवार को जान से मारने की दी धमकी,सिटी एसपी ने कहा प्रिंस खान और उसके नेटवर्क को कर देंगे ...
#
इंस्टाग्राम विवाद में चली गोली, एक युवक हुआ घायल, जाँच में जुटी पुलिस
#
26/11 हमले पर बनी फिल्म 'भारत भाग्य विद्धता में नजर आएंगी Kangana Ranaut
#
सड़क निर्माण को लेकर तोपचांची में खूनी झड़प, छह घायल , जाँच में जुटी पुलिस