Date: 10/07/2026 Friday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
कलर कोडिंग प्रणाली के विरोध में ऑटो चालकों का फूटा गुस्सा, चालकों ने किया सड़क जाम
4/4/2026 12:17:16 PM IST
102
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jahanabad
:जहानाबाद शहर में यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा लागू की गई कलर कोडिंग प्रणाली के विरोध में आज ऑटो चालकों का गुस्सा फूट पड़ा. ऑटो चालकों ने शहर के काको मोड़ के समीप पटना, गया और नालंदा को जोड़ने वाली मुख्य सड़कों को पूरी तरह जाम कर दिया, जिससे वाहनों की लंबी कतार लग गई. सड़क जाम कर रहे ऑटो चालकों ने बताया कि कलर कोडिंग के इस नए नियम के तहत नगर सेवा में केवल 120 ऑटो को ही अनुमति दी गई है, जबकि क्षेत्र में करीब एक हजार ऑटो संचालित होते हैं. अब कलर कोडिंग न होने पर पुलिस द्वारा भारी चालान काटा जा रहा है, जिससे हजारों परिवारों की रोजी-रोटी पर संकट मंडराने लगा है. दूसरे ऑटो चालक ने बताया कि इस कलर कोडिंग से हमलोगों की ऑटो बंद हो जाएगी. ऐसे में शेष चालकों के सामने भुखमरी की स्थिति पैदा हो गई है. प्रदर्शनकारियों ने मांग की है कि परिचालन की पुरानी व्यवस्था ही बहाल रखी जाए. ताकि सभी बेरोजगार युवकों को काम मिल सके. चालकों ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने उनके हितों को ध्यान में रखते हुए फैसले में बदलाव नहीं किया, तो वे आंदोलन को और उग्र करेंगेफिलहाल, पुलिस ने चालकों को समझा बुझाकर जाम समाप्त करा दिया हैं, लेकिन ऑटो चालक अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं. गौरतलब हो कि जिला प्रशासन का उद्देश्य यातायात को सुगम बनाना है. इसके लिए मुख्य मार्गों को पांच भागों में बांटा गया है और जिसमें ऑटो चालक एवं वाहन मालिकों का कुल 715 आवेदन प्राप्त हुए थे. वर्तमान में 120 आवेदकों की सूची जारी की गई है और अवैध स्टैंड से वाहन चलाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. इधर प्रशासन का कहना है कि अस्थाई स्टैंड और शहर में लगने वाली जाम की समस्या से मुक्ति दिलाने का प्रयास किया जा रहा है.
जहानाबाद से कोलयांचल लाइव के लिए पंकज कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
विश्व जनसंख्या दिवस पर धनबाद में परिवार कल्याण मेले का शुभारंभ, 'छोटा परिवार-सुखी परिवार' का संदेश
#
धनबाद नगर निगम की नई पहल, हर वार्ड में 13 सफाईकर्मी और 75 सदस्यीय क्विक रिस्पॉन्स टीम तैनात
#
सोरा प्रिंटिंग का प्रशिक्षण लेकर महिलाएं अब बनेंगी आत्मनिर्भर, महिलावों को दिया प्रमाण -पत्र
#
विलंब शुल्क के साथ BCA सेमेस्टर-6 परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि 13 जुलाई तक बढ़ी
#
एन.आई. एक्ट विशेष लोक अदालत की तैयारी तेज, न्यायिक पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
राजद के पूर्व विधायक की बिगड़ी बोल, एक जाति पर किया हमला, राजनीतिक हलचल तेज़
#
ट्रेन से गिरकर अज्ञात अधेड़ की मौत, मौके पर पहुंची पुलिस
#
झारखंड शिक्षा उत्थान समिति का बड़ा ऐलान, छात्रों के हित में सरकार से हस्तक्षेप की मांग
#
धनबाद मंडल में AILRSA का जोरदार प्रदर्शन, "मध्यरात्रि कॉलिंग आदेश" के खिलाफ उबाल
#
झारखंड मुक्ति मोर्चा धनबाद महानगर कमेटी की ओर से कार्यकर्ता मिलन सह सम्मान समारोह का हुआ आयोजन ,संगठन के मजबूती पर सभी ने ...