Date: 06/04/2026 Monday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
शहीद चंद्रशेखर आजाद के पौत्र अमित आजाद पहुंचे धनबाद, राष्ट्रभक्ति का दिया संदेश
4/5/2026 7:18:42 PM IST
60
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
धनबाद के हीरापुर स्थित पार्क मार्केट क्षेत्र में आज एक खास मौके पर शहीद क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद के पौत्र अमित आजाद पहुंचे। इस दौरान वे राजेश बरनवाल के आवास पर रुके, जहां उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। उनके आगमन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
अमित आजाद आगामी 7 अप्रैल को निरसा के बैजना स्थित महर्षि दयानंद गुरुकुल में आयोजित होने वाले एक कार्यक्रम में भाग लेने धनबाद पहुंचे हैं। इस कार्यक्रम में वे मुख्य रूप से उद्बोधन देंगे, साथ ही तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा और शहीद क्रांतिकारी मंगल पांडेय को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।
मीडिया से बातचीत के दौरान अमित आजाद ने कहा कि वे करीब 4 साल बाद धनबाद आए हैं और यहां आकर उन्हें विशेष खुशी हो रही है। उन्होंने कहा कि चाहे आज के हालात हों या आजादी से पहले के, देश की जनता की भावना ही हमेशा सर्वोपरि रही है और सरकारें भी उसी के अनुरूप कार्य करती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि आज भी देश के बलिदानी क्रांतिकारियों को जनता ने अपने दिल में जिंदा रखा है।
उन्होंने युवाओं को खास संदेश देते हुए कहा कि आज के दौर में टेक्नोलॉजी का सही उपयोग करना बेहद जरूरी है। उन्होंने मोबाइल फोन और सोशल मीडिया से दूरी बनाकर देश के इतिहास और क्रांतिकारियों को समझने की अपील की। उन्होंने बताया कि देश को आजादी दिलाने में करीब 7 लाख 23 हजार क्रांतिकारियों ने अपना बलिदान दिया, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता।
अमित आजाद ने अपनी यात्रा का जिक्र करते हुए बताया कि हाल ही में उन्होंने देशभर में 1 लाख 60 हजार किलोमीटर की यात्रा पूरी की है। इस दौरान वे महाराष्ट्र से लेकर पश्चिम बंगाल तक भ्रमण करते रहे और बच्चों को देश के महान क्रांतिकारियों के बारे में जागरूक किया। उन्होंने कहा कि देश के अलग-अलग हिस्सों में लोग अलग-अलग नायकों को जानते हैं, लेकिन सभी को हर क्रांतिकारी के योगदान को समझना चाहिए।
अंत में उन्होंने कहा कि आज के युवाओं को क्रांतिकारियों से सीख लेने की जरूरत है। उनके लिए देश सबसे ऊपर था और भारत उनकी मां थी। ऐसे में युवाओं को भी राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए और देशभक्ति की भावना को अपने जीवन में उतारना चाहिए।
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
जमालपुर स्टेशन पर टला बड़ा हादसा,पोटिको का गिरा शेड छज्जा, यात्रियों में मची अफरा तफरी
#
मुनीडीह में गैस कटर सिलेंडर फटने से दो की मौत, दो घायल, इलाज जारी
#
संजीव कुमार झा को राजगंज थाने की मिली कमान, अलिसा कुमारी का ढहा आलीशान किला
#
JSLPS कर्मियों ने समाहरणालय में किया जोरदार प्रदर्शन, भुगतान व वृद्धि की उठी मांग
#
कलर कोडिंग प्रणाली के विरोध में ऑटो चालकों का फूटा गुस्सा, चालकों ने किया सड़क जाम
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
26/11 हमले पर बनी फिल्म 'भारत भाग्य विद्धता में नजर आएंगी Kangana Ranaut
#
XLRI कॉलेज कैंपस को उड़ाने की मिली धमकी , स्पेशल ब्रांच, डॉग स्क्वाड की टीम के साथ पहुंचे कई अधिकारी
#
आरा में अपराधियों का आतंक, पुलिस पर उठा सवाल!
#
फर्जी अंक प्रमाण पत्र पर बहाल हुए शिक्षिका के खिलाफ हुई प्राथमिकी दर्ज
#
जमशेदपुर...स्वर्णरेखा नदी के किनारे से बालू की खुदाई के दौरान एक विशाल जिंदा बम मिलने से हड़कंप मच गया,पुलिस कर रही जाँच