Date: 06/04/2026 Monday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
होमगार्ड भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा सख्ती और पारदर्शिता के साथ शुरू
4/6/2026 11:25:29 AM IST
52
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad
:- राज्य सरकार के निर्देश और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के युवाओं को रोजगार से जोड़ने के संकल्प के तहत जिले में होमगार्ड भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा यानी पीईटी पूरी सख्ती और पारदर्शिता के साथ शुरू हो गई है। इस भर्ती प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए धनबाद जिला प्रशासन द्वारा व्यापक इंतजाम किए गए हैं। धनबाद के बिरसा मुंडा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित इस परीक्षा की निगरानी स्वयं उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन समेत जिले के अन्य वरीय पदाधिकारी कर रहे हैं। परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं और अभ्यर्थियों के अलावा किसी अन्य व्यक्ति के प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। प्रशासन की ओर से स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि कोई भी अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र में किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक गैजेट लेकर प्रवेश नहीं करेगा। ऐसा करते पाए जाने पर तत्काल कड़ी कार्रवाई की जाएगी। परीक्षा की निगरानी के लिए हाईटेक व्यवस्था अपनाई गई है। केंद्र के हर कोने पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिससे हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। इसके साथ ही दौड़ और अन्य शारीरिक परीक्षणों की लगातार वीडियोग्राफी भी कराई जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की गुंजाइश न रहे। फर्जीवाड़े पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए अभ्यर्थियों का बायोमेट्रिक सत्यापन और आधार वेरिफिकेशन किया जा रहा है। इससे केवल वास्तविक उम्मीदवारों को ही परीक्षा में शामिल होने की अनुमति मिल रही है। तकनीक का बेहतर उपयोग करते हुए दौड़ के समय को मापने के लिए आरएफआईडी यानी रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन चिप का इस्तेमाल किया जा रहा है। इससे परिणाम पूरी तरह सटीक और त्रुटिरहित बनाए जा रहे हैं। जिला प्रशासन का कहना है कि पूरी भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी, निष्पक्ष और विवाद रहित बनाने के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं। वहीं अभ्यर्थियों से भी अपील की गई है कि वे नियमों का पालन करें और निष्पक्ष प्रक्रिया में सहयोग करें।
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को साकार करने में देश के युवा निभा रहे हैं महत्वपूर्ण भूमिका -राज्यपाल
#
केंद्र सरकार के खिलाफ उतरा किन्नर समुदाय, प्रस्तावित बिल वापस लेने की उठाई मांग
#
अस्पताल के जूनियर डॉक्टरों ने किया हड़ताल, OPD सेवाए रहीं बाधित
#
शहीद चंद्रशेखर आजाद के पौत्र अमित आजाद पहुंचे धनबाद, राष्ट्रभक्ति का दिया संदेश
#
जमालपुर स्टेशन पर टला बड़ा हादसा,पोटिको का गिरा शेड छज्जा, यात्रियों में मची अफरा तफरी
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
26/11 हमले पर बनी फिल्म 'भारत भाग्य विद्धता में नजर आएंगी Kangana Ranaut
#
जमशेदपुर...स्वर्णरेखा नदी के किनारे से बालू की खुदाई के दौरान एक विशाल जिंदा बम मिलने से हड़कंप मच गया,पुलिस कर रही जाँच
#
मेयर प्रत्याशी चंद्रशेखर अग्रवाल के समर्थन में दिखा लाल और हरा का मैत्री ,विधायक अरूप चटर्जी ने कहा ...
#
मेयर प्रत्याशी रवि बुंदेला ने नया बाजार में लगाया जन चौपाल,कहा जीत के 100 दिनों के अंदर दिखेगा ..
#
बच्चा चोरी की अफवाह को लेकर डी सी, एस पी ने किया जागरूकता रथ को रवाना