Date: 18/09/2026 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

ममता बनर्जी के बयान पर नितिन गडकरी ने दिया जवाब, कहा घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं
 

4/6/2026 1:49:30 PM IST

207
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Delhi: बंगाल के लिए गडकरी ने दावा किया कि मतदाताओं के बीच राजनीतिक परिवर्तन की इच्छा बढ़ी है। गडकरी ने रविवार को एक साक्षात्कार में कहा, मुझे पूरा विश्वास है कि हम असम और बंगाल दोनों में जीतेंगे। भाजपा की नीति सभी को एक साथ लेकर चलने की है, चाहे किसी का धर्म कुछ भी हो। हम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के खिलाफ नहीं। उन्होंने असम और बंगाल में पार्टी की जीत का विश्वास जताया। गडकरी ने ममता बनर्जी के आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि भाजपा राष्ट्रीय हित को प्राथमिकता देती है और विकास पर केंद्रित है। उन्होंने बंगाल में मतदाताओं के बीच परिवर्तन करने का दावा किया, इधर मुकाबला कड़ा है।
 
कोयलांचल लाइव डेस्क