Date: 17/09/2026 Thursday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

कांग्रेस नेताओं ने सड़क निर्माण मे घटिया काम करने का लगाया आरोप ,मंत्री दीपिका पाण्डेय से शिकायत ....

9/16/2026 2:38:01 PM IST

30
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur : पोटका के कुलडीहा मुख्य सड़क से राखामाइंस तक बन रही सड़क निर्माण मे कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने घटिया कार्य करने का आरोप लगाया,साथ ही ठेकेदार क़ो ब्लैकलिस्टेड करने की मांग प्रसासन से किया और मंत्री दीपिका पाण्डेय से भी शिकायत करने की बात कही।
मुख्यमंत्री ग्राम सड़क सुदृढीकरण योजना अन्तर्गत स्वीकृत कुलडीहा मुख्य पथ से राखा माइंस रेलवे स्टेशन तक पथ का विशेष मरम्मति कार्य किया जा रहा हैं जो 0.42 कि. मी. तक होना हैं, जो ग्रामीण कार्य विभाग कार्य प्रमंडल जमशेदपुर द्वारा किया जा रहा हैं,पोटका कांग्रेस पार्टी के नेताओं द्वारा निरिक्षण के दौरान आरोप लगाया है कि सड़क निर्माण कार्य में सीमेंट की मात्रा और बालू कम दिया गया है,जिससे गिट्टी उखड़ रही हैं और दिखाई पड़ रही है, इससे प्रतीत हो रही हैं सड़क मेँ घटिया काम हो रही हैं, सड़क ज्यादा दिन नहीं टिकेगी। लोगों का सपना था कि एक अच्छी सड़क का निर्माण यहां होगा, लेकिन ऐसा दिख नहीं रहा है।। इस मामले क़ो लेकर नेताओं ने कहा की जल्द विभाग के मंत्री दीपिका पांडे से मिलकर शिकायत करेंगे और ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट करने की मांग करेंगे।
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट