Date: 17/09/2026 Thursday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

प्रदेश कांग्रेस की ओर से आज रांची में लोक भवन के सामने "हक की हुंकार" के तहत विरोध प्रदर्शन.....

9/16/2026 2:38:01 PM IST

17
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Ranchi : प्रदेश कांग्रेस की ओर से आज रांची में लोक भवन के सामने हक की हुंकार के तहत विरोध प्रदर्शन और मार्च किया गया। कार्यक्रम का आयोजन पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के नेतृत्व में किया गया। इस मौके पर ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह, विधायक प्रदीप यादव और पूर्व विधायक अंबा प्रसाद समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे। विरोध प्रदर्शन के दौरान पत्रकारों से बातचीत में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा कराए जा रहे जातीय जनगणना में ओबीसी कलम की व्यवस्था होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि देशभर में ओबीसी के जनगणना से जुड़े सही आंकड़ों के बाद ही उन्हें आरक्षण का लाभ मिल पाएगा। 
इस मौके पर ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह और पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने भी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार जानबूझकर ओबीसी की आबादी से जुड़ी आंकड़ों को लोगों के सामने नहीं लाना चाहती है। उन्होंने कहा कि ओबीसी वर्ग को सरकार द्वारा अनदेखी किया जा रहा है। 
 
रांची से कोयलांचल लाइव के लिए प्रशांत जयवर्धन की रिपोर्ट