Date: 28/07/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
दुकान के बाहर अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से मचा सनसनी
4/6/2026 11:25:29 AM IST
97
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad
:धनबाद सदर थाना क्षेत्र के हीरापुर तेलीपाड़ा में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब जय माता दी जनरल स्टोर के बाहर किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा मिला। स्थानीय लोगों की नजर पड़ते ही इलाके में सनसनी फैल गई और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर धनबाद थाना की टीम पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक इलाके में डांगरा नाम से जाना जाता था। शुरुआती जानकारी के अनुसार वह टुंडी क्षेत्र का रहने वाला एक आदिवासी युवक था, जो हीरापुर और आसपास के इलाकों में रिक्शा चलाकर अपनी जीविका चलाता था। हालांकि, उसकी आधिकारिक पहचान की अभी तक पुलिस द्वारा पुष्टि नहीं की गई है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध जरूर है, लेकिन मौत के सही कारणों के बारे में पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही बताया जा सकेगा। आसपास के दुकानदारों और राहगीरों से पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है, ताकि घटना के बारे में जानकारी पता चल सके। स्थानीय निवासी निरंजन कुमार ने बताया कि मृतक अक्सर इसी क्षेत्र में दिख जाता था और रात में भी कई बार सड़क किनारे सोता था।
वहीं, धनबाद थाना के एएसआई राजीव कुमार चौबे ने कहा कि शव को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अब मृतक की पहचान और मौत की वजह का पता लगाने में जुटी हुई है।
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
महिला की मौत के बाद शव गायब, हत्या के आरोप की जांच में जुटी पुलिस
#
तेज रफ्तार वाहन का कहर: 5 वर्षीय बच्ची की मौत, दो महिलाएं घायल, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम
#
BDO की गाड़ी पर बड़ा सवाल, 9 साल से बिना नंबर कैसे चल रही थी टाटा सूमो?
#
रोपनी कर रहे किसान पर हमला, ग्रामीणों के हस्तक्षेप से भागे आरोपी
#
धान रोपकर घर लौट रही इंटर पास छात्रा को लगी गोली, खेत विवाद में चली फायरिंग से मचा हड़कंप
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
खुशखबरी जिले में गंगा पथ परियोजना को लेकर उठाया बड़ा कदम
#
‘Bharat Innovates 2026’ इवेंट में बड़ा धमाका, 120+ स्टार्टअप्स और 500 निवेशकों की भागीदारी से बढ़ी निवेश की
#
दुकानदार को गोली मारकर सोने की चेन-लॉकेट लूटा, सदर अस्पताल में इलाज जारी
#
ग्राम सभा में पदाधिकारीयों ने सड़क बनाने को लेकर की बैठक, लोगो ने कहा...
#
दुकान के बाहर अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से मचा सनसनी