Date: 28/07/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
खुशखबरी जिले में गंगा पथ परियोजना को लेकर उठाया बड़ा कदम
4/11/2026 3:03:10 PM IST
98
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
munger
:मुंगेर में बिहार स्टेट रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड के तहत बनने वाली एचएएम आधारित मुंगेर-भागलपुर गंगा पथ परियोजना को लेकर आज बड़ा कदम उठाया गया। पथ निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल, बीएसआरडी के निदेशक और मुंगेर के जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर ने पूरे प्रोजेक्ट का हवाई सर्वेक्षण किया। यह सर्वे सफियाबाद हवाई अड्डे से शुरू हुआ, जहां से अधिकारियों ने गंगा किनारे प्रस्तावित पथ के एलाइनमेंट का बारीकी से निरीक्षण किया। हेरूदियारा से सुल्तानगंज तक बनने वाले इस गंगा पथ के हर पहलू को ऊपर से देखा और परखा गया। सिर्फ गंगा पथ ही नहीं, बल्कि मुंगेर-मिर्जाचौकी फोरलेन, मुंगेर-मोकामा रोड और रक्सौल-हल्दिया फोरलेन परियोजनाओं का भी हवाई जायजा लिया गया। अधिकारियों ने जमीन और जलमार्ग से जुड़े सभी एलाइनमेंट को विस्तार से जांचा। जिलाधिकारी ने बताया कि इस सर्वे के बाद पूरी रूपरेखा तैयार कर विभाग को सौंपी जाएगी, जिसके बाद निर्माण कार्य शुरू करने की प्रक्रिया तेज कर दी जाएगी। गंगा किनारे बनने वाला यह मरीन ड्राइव न सिर्फ मुंगेर की खूबसूरती बढ़ाएगा, बल्कि पर्यटन, व्यापार और कनेक्टिविटी को भी नई रफ्तार देगा। साफ है कि आने वाले समय में मुंगेर विकास के नए नक्शे पर उभरता हुआ नजर आएगा।
कोलयांचल लाइव के लिए मुंगेर से इम्तियाज खान की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
जमशेदपुर में नशा मुक्ति को लेकर पुलिस का जागरूकता अभियान, डीएसपी ने लोगों से नशे से दूर रहने की अपील
#
ट्रॉली बैग में छिपाकर ले जा रहा था गांजा, पुलिस ने दबोचा
#
श्रावणी मेले में हाईटेक सुरक्षा का पहरा, फेस रिकॉगनाइजेशन से होगी निगरानी
#
सेवानिवृत्त कर्मियों को राहत की उम्मीद, वीकेएसयू में एक-एक कर सुनी गई समस्याएं
#
खटिया पर मरीज ढोने की खबर का असर, दुर्गम गांव पहुंचे अधिकारी
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
‘Bharat Innovates 2026’ इवेंट में बड़ा धमाका, 120+ स्टार्टअप्स और 500 निवेशकों की भागीदारी से बढ़ी निवेश की
#
दुकानदार को गोली मारकर सोने की चेन-लॉकेट लूटा, सदर अस्पताल में इलाज जारी
#
खुशखबरी जिले में गंगा पथ परियोजना को लेकर उठाया बड़ा कदम
#
ग्राम सभा में पदाधिकारीयों ने सड़क बनाने को लेकर की बैठक, लोगो ने कहा...
#
दुकान के बाहर अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से मचा सनसनी