Date: 13/06/2026 Saturday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

शराब नीति पर मांझी के निशाने पर रहे 'तेजस्वी यादव`,कहा चोर मचा रहे शोर ... 

4/7/2026 5:37:29 PM IST

92
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Gaya : बिहार में शराबबंदी और माफिया राज को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने तेजस्वी यादव को सीधे निशाने पर लिया है।
जीतन राम मांझी ने कहा कि  तेजस्वी यादव बताएं कि बालू और शराब माफिया कौन है? यह सब उन्हीं के लोग हैं। वे खुद गड़बड़ करते हैं और फिर शोर मचाते हैं। मांझी ने कहा कि शराबबंदी का फैसला सर्वसम्मति से हुआ था, लेकिन इसका इम्प्लीमेंटेशन पूरी तरह फेल है। गरीब जेल जा रहे हैं और बड़े तस्कर खुलेआम घूम रहे हैं, मांझी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समीक्षा बैठक का हवाला देते हुए व्यवस्था में सुधार की मांग की हैँ, सरकार का निर्देश था कि कम मात्रा में शराब के साथ पकड़े गए लोगों पर जुर्माना लगाकर छोड़ा जाए। मांझी का आरोप हैँ कि पुलिस 2000 लीटर वाले माफिया को छोड़ देती है, जबकि आधा लीटर वाले गरीब को जेल भेज देती है। सरकार को इस विसंगति को तुरंत ठीक करने की ज़रूरत है।
 
गया से कोयलांचल लाइव के लिए मनोज कुमार कि रिपोर्ट